'ममता दीदी गईं'... TMC का जाना तय, भयमुक्त बंगाल के लिए जनता ने बनाया मन; आसनसोल रोड शो से CM रेखा गुप्ता का हमला

West Bengal Assembly Election 2026 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण में एक रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब बदलाव तय है और TMC का सत्ता से बाहर होना लगभग निश्चित हो चुका है। 2026 के चुनाव पश्चिम बंगाल को तृणमूल कांग्रेस के 'संगठित शासन, भ्रष्टाचार, भय, हिंसा और तुष्टीकरण' से मुक्त कराने के बारे में हैं।

West Bengal Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी तेज हो गई है। खासकर भारतीय जनता पार्टी बंगाल में बढ़त बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पार्टी के कई शीर्ष नेता और तमाम राज्यों के सीएम ममता के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा के आसनसोल दक्षिण सीट से उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में रोड शो किया और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर विश्वास जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर कई तीखे बयान दिए हैं। कहा कि अब 'ममता दीदी' गईं और टीएमसी का जाना तय है।

West Bengal Assembly Election 2026

आसनसोल दक्षिण रोड शो में सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-ANI)

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है, उनका विश्वास और मजबूत होता जा रहा है कि बंगाल की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उनका मानना है कि पिछले कई वर्षों से राज्य के लोग डर और भय के माहौल में जी रहे हैं और अब वे बदलाव चाहते हैं। रेखा गुप्ता ने यह दावा भी किया कि जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और वह एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रही है।

End of Feed