75 विधायकों के टिकट काटे, 15 की बदल दी सीट; उम्मीदवारों की लिस्ट से क्या संकेत दे रही टीएमसी?

West Bengal Assembly Election 2026: इस बार विधानसभा चुनावों के लिए टीएमसी ने 74 विधायकों का टिकट काट दिया है। इनमें हावड़ा शिबपुर से विधायक मनोज तिवारी, जोरासांको से विधायक विवेक गुप्ता, मालदा से विधायक कृष्णेंदु नारायण चौधरी, साबित्री मित्रा, रत्ना डे नाग और परेश पाल शामिल हैं। यह टीएमसी का साधारण कदम नहीं है। कालीघाट के सूत्रों का कहना है कि यह कदम सत्ता विरोधी लहर, पिछले खराब प्रदर्शन और स्थानीय स्तर पर चल रही अंदरूनी कलह का मुकाबला करने के लिए उठाया गया है।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले टीएमसी ने पहली ही बार में सभी 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसे उनकी एक सोची-समझी रणनीतिक चाल के रूप में देखी जा रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने इस बार टिकट वितरण में बड़ा बदलाव करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि वह चुनाव को 'चेहरों' के बजाय 'संगठन' के दम पर लड़ना चाहती है। पार्टी ने करीब 135 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देने के साथ लगभग 74 विधायकों का टिकट काट दिया है। साथ ही 15 की सीट बदल दी है।यह इस बात का संकेत है कि पार्टी एंटी-इनकंबेंसी को लेकर सतर्क है और स्थानीय स्तर पर असंतोष को पहले ही नियंत्रित करना चाहती है। इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों को सीट बदलकर उतारना भी इसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि किसी एक क्षेत्र में लंबे समय से जमा नाराजगी चुनावी नुकसान में न बदले।

End of Feed