पीएम मोदी आज बंगाल में कूच बिहार में करेंगे चुनावी जनसभा, TMC के खिलाफ क्या है बीजेपी का 'मास्टरप्लान?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कूचबिहार में ऐतिहासिक रास मेला मैदान से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे “विजय संकल्प सभा” को संबोधित कर भाजपा की चुनावी रणनीति, विजन और ‘विकसित बंगाल’ के एजेंडा को पेश करेंगे। रैली के बाद श्री मोदी राज्यभर में और रैलियों, रोड-शो और जनसभाओं का दौर तेज करेंगे। बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

West Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। ऐतिहासिक रास मेला मैदान में होने वाली विजय संकल्प सभा में पीएम भाजपा की राज्य स्तर की रणनीति और विजन पेश करेंगे।

pm modi (9)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कूचबिहार में जनसभा को करेंगे संबोधित।

रैली को लेकर बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी ने इस रैली को सिंडिकेट राज और कट-मनी संस्कृति के अंत का प्रतीक बताया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा बंगाल को भय के युग से निकालकर भरोसे और विकास के भविष्य की ओर ले जाने पर केंद्रित है। रैली का उद्देश्य विश्वासघात के अध्याय को सुरक्षा और विकास की प्रतिबद्धता में बदलना है।

End of Feed