Timesnow Navbharat से बोले धर्मेंद्र प्रधान - ओडिशा में BJP सरकार बनेगी, लोकसभा की सभी 21 सीटें हम जीतेंगे

क्या भाजपा इस बार ओडिशा विधानसभा में 40 सीटों के आंकड़े को पार कर पाएगी? टाइम्स नाउ नवभारत के साथ विशेष बातचीत में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा हां जीतेगी और राज्य में सरकार भी बनाएगी। इसके अलावा उनका आकलन है कि पार्टी राज्य की सभी 21 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरण का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को सम्पन्न हो जाएगा। इसके बाद 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण के लिए वोट पड़ेंगे। चुनावों के व्यस्त कार्यक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के संभलपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान में टाइम्स नाउ नवभारत से बात करने के लिए फुर्सत निकाली। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाऊ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान में हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने ओडिशा विधानसभा चुनाव पर भी बात की और लोकसभा चुनावों पर भी बेबाक राय रखी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे वीके पांडियन को लेकर भी खुलकर बात की। लोकसभा चुनाव की सीटों के भविष्यवाणी को लेकर उन्होंने अपनी राय रखी। चलिए जानते हैं धर्मेंद्र प्रधान को क्या लगता है कि भाजपा को ओडिशा में और देशभर में कितनी सीटें मिलेंगी।

dharmendra Pradhan sambhalpur.

संभलपुर से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा एक ऐसा राज्य है, जहां भाजपा कभी विधानसभा चुनाव नहीं जीती। यही नहीं ओडिशा एक ऐसा राज्य भी है, जहां पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं। क्या एक साथ चुनाव होने से विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों पर असर डालते हैं?

End of Feed