'बिहार में हमने पहले ही मुस्लिम राज्यपाल दे दिया', दानिश अंसारी बोले- मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं

Bihar Elections 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किसी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि बिहार में पहले से ही एक मुस्लिम राज्यपाल नियुक्त हैं, जो राज्य में नीति निर्माण का कार्य कर रहे हैं।

Bihar Elections 2025: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत गठबंधन सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किसी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि बिहार में पहले से ही एक मुस्लिम राज्यपाल नियुक्त हैं।

Danish Ansari

योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी (फाइल फोटो साभार: ANI)

योगी सरकार में मंत्री अंसारी ने क्या कुछ कहा?

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री अंसारी ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘बिहार को हमने मुसलमान राज्यपाल दे दिया है, जो राज्य में नीति निर्माण का कार्य कर रहे हैं। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है?’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता आरिफ मोहम्मद खान वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं।

End of Feed