Forth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज, 96 सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा के लिए भी होगा मतदान

Forth Phase Voting: तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की आठ एवं जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट (श्रीनगर) पर सोमवार को मतदान होगा।

Forth Phase Voting: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आज यानि कि सोमवार 13 मई को होना है। चौथे चरण में 96 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए मतदान होगा। इस चरण में ओडिशा की 28 विधानसभा सीट पर भी मतदान होना है।

Gujarat voting

गुजरात में वोटिंग के दौरान एक दिव्यांग शख्स पैर से ईवीएम का बटन दबाते हुए

End of Feed