इलेक्शन

TMC के अलावा किसी भी अन्य पार्टी को वोट देना भाजपा को वोट देने के बराबर, अभिषेक बनर्जी की बंगाल की जनता से अपील

Kolkata Elections: बनर्जी ने भाजपा के अलावा कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि पिछले दो वर्षों में कांग्रेस का कोई भी सांसद या प्रतिनिधि जनता की मांगों को पूरा करने के लिए उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।

Image

TMC के अलावा किसी भी अन्य पार्टी को वोट देना भाजपा को वोट देने के बराबर, अभिषेक बनर्जी की बंगाल की जनता से अपील

West Bengal Assembly Elections: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली में कहा कि तृणमूल के अलावा किसी भी पार्टी को वोट देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने के बराबर है। मुर्शिदाबाद, ऐतिहासिक रूप से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है।

उन्होंने फरक्का में रोड शो के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि जहां भाजपा ’कांग्रेस को तोड़ रही है, वहीं तृणमूल ’जमीनी स्तर पर भाजपा के प्रभाव को कम कर रही है’।

कांग्रेस पर भी निशाना साधा

बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पिछले दो वर्षों में कांग्रेस का कोई भी सांसद या प्रतिनिधि जनता की मांगों को पूरा करने के लिए उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर और केंद्रीय एजेंसियां, भाजपा की ’तीन एजेंसियां’ हैं, जो इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। तृणमूल नेता ने कहा कि जहां गरीब और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं विपक्षी दल ’समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़’ कर रहे हैं।

'गुमराह न हों...'

उन्होंने कहा, 'मैं हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों से आग्रह करता हूं कि वे गुमराह न हों। जो लोग आपको बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मतदान के दिन मुंहतोड़ जवाब देना होगा। अगर आप भाजपा को हराना चाहते हैं, तो एकमात्र तरीका तृणमूल को वोट देना है।'

बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा 2029 में संसद में महिलाओं को आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने में विफल रहने को लेकर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परिसीमन प्रक्रिया को ’हमारे देश को विभाजित करने’ के उद्देश्य से लागू कर रही है।

उन्होंने कहा, 'हम संविधान में किसी भी प्रकार का जबरदस्ती परिवर्तन नहीं होने देंगे।' असम में एनआरसी प्रक्रिया के जरिए लाखों अल्पसंख्यकों के साथ-साथ हिंदुओं को भी हिरासत केंद्रों में भेजे जाने का दावा करते हुए, बनर्जी ने कहा, 'हमने 2020 में कहा था कि बंगाल में एनआरसी की अनुमति नहीं दी जाएगी, और हम उस पर कायम हैं। जब तक ममता बनर्जी यहाँ हैं, लोगों को कतार में खड़े होकर अपनी नागरिकता साबित करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।'

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सतर्क रहने का आग्रह किया। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में मतदान होगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article