Voter Education: भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। यहां सालभर किसी न किसी इलाके में चुनाव होते रहते हैं। यही वजह है कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (One Nation One Election) की बात लंबे समय से कही जा रही है। क्योंकि चुनाव के साथ आचार संहिता का डंडा भी आता है, जिसके कारण कई विकास योजनाओं पर ब्रेक लग जाता है। फिलहाल जब तक 'एक देश एक चुनाव' नहीं होता, तब तक हमें इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कुछ खामियों साथ लेकर चलना ही होगा। मतदाताओं के चुनाव से जुड़े कई प्रश्न होते हैं, जिनका उत्तर उन्हें तुरंत चाहिए होता है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव प्रचार में आचार संहिता से बंधी होने के बावजूद उसे बच निकलने के रास्ते निकालने की फिराक में रहती हैं। चुनावों के दौरान आपके पास कुछ खास Mobile Apps होना बहुत जरूरी होता है। चलिए उन्हीं एप्स के बारे में जानते हैं -
Voter Helpline App
