इलेक्शन

'खुद महिला होकर महिलाओं के खिलाफ की वोटिंग', कोलकाता में ममता बनर्जी पर बरसे रिजिजू; कांग्रेस को भी घेरा

West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Image

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फोटो साभार: @KirenRijiju)

Photo : Twitter

West Bengal Assembly Election 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तीन दिन के संसद सत्र में नारी शक्ति संशोधन बिल लाया गया था, लेकिन हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से बिल पारित नहीं हो पाया। इसको लेकर हम सभी दुखी हैं।

कांग्रेस-TMC पर बरसे रिजिजू

रिजिजू ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम टीएमसी को हराकर और मजबूती से महिलाओं के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, ''ममता बनर्जी खुद महिला मुख्यमंत्री होकर परिसीमन का बहाना बनाकर महिलाओं के खिलाफ वोटिंग की। इस बिल को गिराने के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। हमने संसद में कहा था कि कांग्रेस, टीएमसी के ऊपर, जो दाग लगा है, वो कभी मिट नहीं सकता है।''

रिजिजू ने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस ने महिला विरोधी काम किया है और उसका दाग कभी मिट नहीं सकता है। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील की कि बिल के खिलाफ वोटिंग करने वाली टीएमसी से बदला लें और उन्हें चुनावों में सजा दें। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पश्चिम बंगाल में महिलाएं रात के समय में बिना किसी डर के घूम सकती थी, लेकिन धीरे-धीरे घुसपैठियों की वजह से स्थिति खराब होती जा रही है।

ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

इससे पहले, पीएम मोदी ने ममता सरकार पर मूल निवासियों के बजाय घुसपैठियों के पक्ष में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ''घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की सरकार' बनाना चाहती है और मतदाताओं से इसे सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ''यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल को अपनी पहचान खोने का डर है।''

उन्होंने आरोप लगाया, "तृणमूल जिस रास्ते पर चल रही है वह बहुत खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस 'घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की और सरकार बनाना चाहती है। एक ऐसी सरकार जो बंगाल की जनता के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करने के बजाय केवल घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति-रिवाजों की रक्षा करेगी।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article