Himachal Pradesh: हिमाचल विधानसभा में इस बार गूंजेगी सिर्फ 1 महिला विधायक की आवाज, जानें कौन हैं वो चेहरा

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 9, 2022, 09:31 AM IST

Reena Kashyap: रीना कश्यप कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को 3,857 मतों के अंतर से हराकर विजेता बनीं। साल 2021 में पच्छाद (एससी) विधानसभा उपचुनाव जीतने वाली रीना कश्यप इस बार अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहीं।

Reena Kashyap: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में कांग्रेस (Congress) पार्टी को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस को जहां 40 सीटें मिली हैं तो वहीं बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में इस बार सिर्फ एक महिला विधायक (Women MLA) होगी। 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और 24 में से केवल एक महिला ही चुनाव जीतीं। इस चुनाव में बीजेपी (BJP) ने 6, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 5 और कांग्रेस ने 3 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन केवल बीजेपी की रीना कश्यप (Reena Kashyap) ही चुनाव जीत पाईं।

Reena Kashyap

बीजेपी विधायक रीना कश्यप।

रीना कश्यप कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को 3,857 मतों के अंतर से हराकर विजेता बनीं। इससे पहले साल 2019 में पच्छाद (एससी) विधानसभा उपचुनाव जीतने वाली रीना कश्यप इस बार अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहीं। इससे पहले साल 1977 में राज्य में केवल एक महिला विधायक थी। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में 4 महिला उम्मीदवार विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रही थीं।

End of Feed