CM की कुर्सी मिलने पर विष्णु देव साय का पहला रिएक्शन, जानें BJP के किस नेता ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 05:42 PM IST

Vishnu Deo Sai First Reaction: छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री भाजपा नेता विष्णु देव साय होंगे। विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ। सूबे की कमान मिलने को लेकर विष्णु देव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी का आभार प्रकट किया है। रमन सिंह, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है।

Chhattisgarh CM News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए आदिवासी नेता विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा नेताओं ने बताया कि रविवार को यहां पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। सूबे की कमान मिलने को लेकर विष्णु देव साय ने खुशी जाहिर की है।

Vishnu Dev Sai

विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री बनने पर विष्णु देव साय की पहली प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णु देव साय ने कहा, 'विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं।' विष्णु देव ने आगे कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।'

End of Feed