Vinesh Phogat Vs Brij Bhushan Sharan Singh: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत में ही विनेश फोगाट ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला बोला है। विनेश फोगाट ने बृजभूषण देश नहीं हैं। मेरा देश मेरे साथ खड़ा है। पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है। फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है।
बृजभूषण शरण सिंह पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप
कांग्रेस में जब से विनेश फोगाट शामिल हुई है तब से बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह की ओर से कई दावे किए जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, इस आंदोलन से विनेश काफी सक्रियता से जुड़ी थी। इसी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह विनेश पर हमलावार रहे हैं और कांग्रेस के साथ मिलकार साजिश करने का दावा कर रहे थे। अब इसी की जवाब विनेश फोगाट की ओर से आया है।
फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत
जुलाना पहुंचने पर फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा बुजुर्गों, महिलाओं और विभिन्न खापों के सदस्यों समेत उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा आशीर्वाद दिया। एक कार के ऊपर खड़ी फोगाट ने लोगों का आशीर्वाद लिया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके वाहन के चारों ओर खड़े थे। ढोल की थाप के बीच उनके समर्थकों ने ‘विनेश फोगाट जिंदाबाद’ के नारे लगाये। बृजभूषण शरण सिंह पर एक सवाल का जवाब देते हुए फोगाट ने कहा- ‘‘बृजभूषण देश नहीं हैं। मेरा देश मेरे साथ खड़ा है। मेरे प्रियजन मेरे साथ खड़े हैं और वे मेरे लिए मायने रखते हैं।’’
