इलेक्शन

कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बाबा अमरनाथ की यात्रा के समय आतंकवाद का साया होता था लेकिन अब पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए हैं। यह नया जम्मू कश्मीर है, जिसका हमें लंबे समय से इंतजार रहा है। आज लाल चौक में भारत का झंडा बुलंद रहता है।

Image

पुष्कर सिंह धामी ने साम्बा में जनसभा को किया संबोधित

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में धामी की जनसभा
  • अब किसी में पत्थरबाजी करने की नही है हिम्मत- धामी
  • जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है- धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के साम्बा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साम्बा की वीर धरती ने मां भारती की सेवा में कई वीर सपूतों को दिया है। उन्होंने वीरों की भूमि साम्बा को नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया भारी बहुमत से विजय होंगे।

एक विधान और एक निशान की कल्पना साकार- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की एक देश, एक विधान और एक निशान की कल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर एकीकृत भारत के सपने को अंजाम तक पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा जब-जब भाजपा ने धारा 370 समाप्त करने के लिए आवाज उठाई तो इसका विरोध हुआ। लेकिन 05 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म- धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने से पहले पत्थरबाज, आतंकवादी कश्मीर में हावी थे। इन लोगों ने लगातार देश की तरक्की रोकने का कार्य किया है। पर केंद्र की भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। आज जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं पूर्ण रूप से बंद है। अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के लोग दो झंडे, दो संविधान के नीचे नहीं बल्कि तिरंगे के नीचे, बाबा अंबेडकर के संविधान के आधार पर मतदान करेंगे। पहले कश्मीर में 10 प्रतिशत मतदान होता था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यह बढ़कर 58 प्रतिशत चुनाव हुआ।

कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन गृहमंत्री को कश्मीर में आने से डर लगता था। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ व्यापार और वार्ता शुरू कर देना चाहिए। आतंकवादियों, अलगावादियों पत्थरबाजों को छोड़ देना चाहिए। उनकी सोच देश विरोधी सोच है। उन्होंने कहा जनता में जितनी ऊर्जा, जोश और उत्साह है। ये जोश रुकना नहीं चाहिए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article