यूपी-बिहार के उपचुनाव में जनता किसके साथ? 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, प्रियंका के डेब्यू पर भी सबकी नजर

By-Election Results: 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड लोकसभा सीटे पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को जारी होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार (23 नवंबर) को सुबह 8 बजे से सभी सीटों पर मतगणना शुरू होगी और धीरे-धीरे चुनावी नतीजे सामने आना शुरू हो जाएंगे।

By-Election Results: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देशभर में हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसमें 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र और केरल की लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार (23 नवंबर) को सुबह 8 बजे से सभी सीटों पर मतगणना शुरू होगी और धीरे-धीरे चुनावी नतीजे सामने आना शुरू हो जाएंगे।

ByPoll Counting

देशभर में हुए उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों की है। जहां समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है और यह चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसके अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर भी नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस सीट से सियासी डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में यह सीट भी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।

End of Feed