इलेक्शन

UP By Election: गर्माया चुनावी माहौल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 8 नवंबर से करेंगे प्रचार का आगाज

उप चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री सभी नौ सीटों पर सभाएं कर चुके हैं और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह रोजगार मेला के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर भी माहौल गरमा चुके हैं।

Image

अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ की जुबानी जंग

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी (8 नवंबर) से यूपी की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पहले दौर के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। इसकी शुरुआत वह पश्चिमी यूपी से करेंगे। सीएम योगी पहले दिन गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट पर मोरना इंटर कॉलेज में पहली चुनावी जनसभा कर माहौल बनाएंगे। इसके बाद कुंदरकी और फिर गाजियाबाद में जनसभाएं करेंगे। वहीं नौ नवंबर को करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में मुख्यमंत्री की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव की कमान अपने हाथों में ले रखी है

मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव की कमान अपने हाथों में ले रखी है। उन्होंने सभी नौ विधानसभा सीटों फूलपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ व मझवां तथा मीरापुर में 30 मंत्रियों को प्रभारी मंत्री के रूप में तैनात किया है। सभी प्रभारी मंत्री संबंधित विधानसभा सीटों पर प्रवास कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों की भी ड्यूटी उपचुनाव वाली सीटों पर लगाई गई है।

दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी सभी सीटों पर एक चक्र का कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं, 30 मंत्रियों की टीम और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी फील्ड में उतर चुके हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article