युद्ध मशीन और लोकतांत्रिक ताकतों के बीच होगा आगामी चुनाव...कांग्रेस का बीजेपी पर वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 06:07 AM IST

विवेक तन्खा ने कहा कि उस समय आपातकाल का दबाव कम होने लगा तो विपक्ष एकजुट होने लगा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

BJP vs Congress: कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी को एक वार मशीन बताते हुए राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 में आपातकाल के बाद आए नतीजों के समान होंगे जब लोकतांत्रिक ताकतों ने एक बड़ी पार्टी को हरा दिया था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ‘युद्ध मशीन’ और ‘लोकतांत्रिक ताकतों’ के बीच होगा। तन्खा ने कहा कि उस समय आपातकाल का दबाव कम होने लगा तो विपक्ष एकजुट होने लगा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

bjp congress

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

ईडी-सीबीआई का दिखाया डर

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल शुरू में भयभीत थे क्योंकि उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां हमला कर रही थीं, लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आए, लोग आगे आए। उन्होंने कहा, एक युद्ध मशीन, जिसे मैं भारतीय जनता पार्टी कहता हूं, लोकतांत्रिक नहीं हो सकती। यह चुनाव युद्ध मशीन और लोकतांत्रिक ताकतों के बीच का चुनाव होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे 1977 में आपातकाल के बाद आए नतीजों के समान होंगे जब लोकतांत्रिक ताकतों ने एक बड़ी पार्टी को हरा दिया था।

End of Feed