UP Suar Vidhan Sabha By Election Result 2023: उत्तर प्रदेश स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। यहां पर सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां को लगा है। रामपुर विधानसभा की सीट छिनने के बाद उनके हाथ से स्वार विधानसभा सीट भी निकल गई है। बेटे अब्दुलला आजम की विधायकी छिनने के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
आजम खान
अपना दल एस से प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की अनुराधा चौहान को 8724 वोटों से हराया है। जानकारी के मुताबिक, शफीक अहमद अंसारी को 68630 वोट मिले हैं। वहीं इस सीट पर पीस पार्टी की डॉ. नाजिया सिद्दीकी तीसरे नंब पर रहे।
