UP Nikay Chunav 2023: बरेली, गाजियाबाद, आगरा सीट पर ये होंगे SP के मेयर प्रत्याशी, उम्मीदवारों का एलान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 15, 2023, 05:44 PM IST

UP Nikay Chunav 2023 SP Candidate: यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और बरेली, वाराणसी, मथुरा,अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बरेली, वाराणसी, मथुरा,अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
  2. आगरा से ललिता जाटव तो वहीं बरेली से संजीव सक्सेना को मेयर प्रत्याशी बनाया गया
  3. मथुरा से तुलसीराम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है

Akhilesh yadav

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोले

SP Mayoral candidate in UP Nagar Nikay Chunav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, अलीगढ़ और गाजियाबाद में प्रत्याशियों के नामों (SP Mayoral candidate) की घोषणा कर दी है, आगरा से ललिता जाटव तो वहीं बरेली से संजीव सक्सेना को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है वहीं वाराणसी से ओपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा मथुरा से तुलसीराम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है , उधर अलीगढ़ से पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान मेयर का टिकट दिया गया है वहीं गाजियाबाद से नीलम गर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है।

End of Feed