UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण के तहत 37 जिलों में 46.22% मतदान, जानें- कब आएंगे परिणाम?
लखनऊ और वाराणी में कितनी हुई वोटिंग?
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच बजे तक लखनऊ में 35.42, वाराणसी में 38.89 और प्रयागराज में 30.32 फीसद वोट पड़े। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश के मुरादाबाद और सहारनपुर जिलों में कई स्थानों पर मतदान में धांधली, मुस्लिम मतदाताओं को वोट देने से रोकने और पहचान पत्रों की जांच करने के नाम पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।उप्र नगरीय निकाय चुनाव में पांच बजे तक पड़े 45 प्रतिशत से अधिक वोट
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में शाम पांच बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद और सहारनपुर समेत कई स्थानों पर पुलिस और प्रशासन पर मतदान में धांधली करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शााम पांच बजे तक औसतन 45.96 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच बजे तक लखनऊ में 35.42, वाराणसी में 38.89 और प्रयागराज में 30.32 फीसद वोट पड़े हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश के मुरादाबाद और सहारनपुर जिलों में कई स्थानों पर मतदान में धांधली, मुस्लिम मतदाताओं को वोट देने से रोकने और पहचान पत्रों की जांच करने के नाम पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।दोपहर 3 बजे तक 35.18% मतदान दर्ज किया गया
यूपी नगरपालिका चुनाव 2023 : दोपहर 3 बजे तक 35.18% मतदान दर्ज किया गयानगर निगम - 28.59% नगर पंचायत - 49.93% नगर पंचायत सिरसा - 57.13% नगर पंचायत लालगोपालगंज - 46.16% नगर पंचायत फूलपुर - 48.68% नगर पंचायत शकरगढ़ - 45.14% नगर पंचायत कोरांव - 54.92% नगर पंचायत हंडिया - 50.31% नगर पंचायत भरतगंज - 53.86% नगर पंचायत मऊआइमा - 49.85%मतगणना 13 मई को
मतगणना 13 मई को होगी। नगर निगम के मेयर व पार्षद के चुनाव ईवीएम से कराए जा रहे हैं, वही अन्य पदों पर मतदान मतपत्र से हो रहे हैं।दो चरणों में मतदान
प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव हो रहे हैं। इसमें पहले चरण में 4 मई यानि आज मतदान हो रहा है और दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा।नरेश टिकैत ने परिवार के साथ नहीं डाला वोट
रिपोर्टों के मुताबिक मुजफ्फरनगर में सिसौली नगर पंचायत के चुनाव में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने परिवार सहित भाग नहीं लिया। उनका कहना है कि सभी लोग उनकी जान पहचान के हैं। सिसौली के रहने वाले हैं। इन लोगों में से चुनाव किसका करें। इसी कारण डन्होंने व परिवार ने निकाय चुनाव में मतदान नहीं किया।प्रयागराज में 11 बजे तक 8.95 प्रतिशत वोटिंग
प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक 8.95 प्रतिशत मतदान तथा नगर पंचायत के लिए 17.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मिकी विद्यालय में मतदान करने के बाद कहा, ‘अपने क्षेत्र की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए प्रयागराज में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में आप भी सहभागी बनें और प्रदेश में विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें।’11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हुआ
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन करीब 19 प्रतिशत मतदान हो चुका है।11 बजे तक लखनऊ में 18.70 फीसदी वोटिंग
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में शुरुआती 4 घंटे में लखनऊ में 18.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से लखनऊ के नगर निगम में 11 बजे तक 13.56 प्रतिशत और नगर पंचायत में 23.83 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।सपा का दावा-मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा
निकाय चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि मैनपुरी की नगर पंचायत भोगांव में सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो के पति को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया है। सपा का यह भी दावा है कि मैनपुरी में विभिन्न मतदान केंद्रों पर सत्ता के दवाब में सपा समर्थक मतदाताओं को वोट डालने से प्रशासन रोक रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से इन घटनाओं का संज्ञान एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की है।राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डाला वोट
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अपना वोट डाला है। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। अपना वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने शहर के सभी वोटरों से मतदान करने की अपील की। बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी और चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे।सुबह 9 बजे तक 9.98% मतदान
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 9.98% मतदान होने की खबर है।लखनऊ के इन वार्डों में सबसे ज्यादा प्रत्याशी
लखनऊ के कई वार्डों में केवल चार चार प्रत्याशी ही मैदान में हैं। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके प्रत्याशी सभी 110 सीटों से चुनाव लड़ रही है। बाकी अन्य दल सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतार पाए हैं। सपा ने 109 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि कांग्रेस व बीएसपी के प्रत्याशी कई वार्डों में नहीं हैं।पहले चरण के चुनाव में भारी संख्या में पुलिस तैनात
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 19,880 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 101477 मुख्य आरक्षी-आरक्षी, 47985 होमगार्ड, पीएसी की 86 कंपनियां, सीएपीएफ की 35 कंपनियां और 7,500 प्रशिक्षण ले रहे उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा।लखनऊ में मायावती ने डाला वोट
लखनऊ में वोट डालने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी अन्य किसी राजनीतिक दल का सहयोग लिए बिना यह चुनाव लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि इस चुनाव में बीएसपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। मायवाती ने राज्य के लोगों से चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।निकाय मतदान को लेकर सपा का ट्वीट
निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है। पार्टी ने कहा है कि पहले मतदान, फिर कोई काम! यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के मतदाता भाइयों एवं बहनों से अपील है आज हो रहे मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। अपने शहरों और कस्बों के समग्र विकास हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देकर परिवर्तन लाएं, लोकतंत्र को मज़बूत करें।महिलाओं के लिए पिंक बूथ
इस बार निकाय चुनाव में भी महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। लखनऊ शहर में एक और नगर पंचायतों में 10 बूथ हैं। जोन-1 के 135 म्युनिस्पिल नर्सरी स्कूल, माल एवेन्यू का बूथ 421 पिंक बूथ बनाया गया है।भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे सीएम योगी
निकाय चुनावों के लिए मुख्यमंत्री योगी भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह रोजाना सूबे के अल-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। गत मंगलवार को उन्होंने मारे गए गैंगस्टर-राजनीतिज्ञ अतीक अहमद के गृह क्षेत्र प्रयागराज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। बलिया में आयोजित एक अन्य जनसभा में आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा, ‘2014 के पहले देश को शक की निगाह से देखा जाता था। दुनिया में भारत के प्रति धारणा बदली है। आज विश्व के लोगों को यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकटमोचक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे तो उनका संकट दूर होगा।’लखनऊ में सुंधाशु त्रिवेदी ने डाला वोट
यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 38 जिलों में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। गोरखपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला। लखनऊ में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी वोट डालने के लिए पहुंचे। त्रिवेदी ने लखनऊ के वार्ड नंबर 267 स्थित शेरवुड अकेडमी में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।मतदान हमारा कर्तव्य भी-सीएम
वोट डालने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय!37 जिलों में भारी सुरक्षा
चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा था कि स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 19,880 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 101477 मुख्य आरक्षी-आरक्षी, 47985 होमगार्ड, पीएसी की 86 कंपनियां, सीएपीएफ की 35 कंपनियां और 7,500 प्रशिक्षण ले रहे उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला है। मतदान करने के बाद सीएम ने कहा कि आज 37 जिलों में चुनाव हो हा है। ईश्वर की कृपा देखिए मौसम भी सुहाना हो गया है।सीएम ने कहा-विकास में पैसे की कमी नहीं आने देंगे
उन्होंने कहा, ''विकास के लिए कभी पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। अब किसी व्यापारी की सम्पत्ति पर कब्जा करने का कोई भी दुस्साहस नहीं करेगा, इसलिए नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।'' आदित्यनाथ ने कहा, ''हमने विकास को खांचों में बांटकर नहीं देखा। हमने गरीब कल्याण की योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचाया है। ऐसा करने से पहले हमने उसकी जाति और मजहब नहीं देखा। अगर वह प्रदेश का नागरिक है तो उसे शासन की योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए। आज किसी गुंडे के हाथ में तमंचा नहीं है। आज युवाओं के हाथ में टैबलेट है। राज्य सरकार प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट दे रही है। अब तक 20 लाख युवाओं को (यह) दिया जा चुका है, बाकी के लिए लगातार प्रयास जारी है।’’नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान पार्टियां रवाना होंगी और बृहस्पतिवार को नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रेक्षक तैनात किये गये हैं और प्रेक्षकों को मतदान के पल-पल की जानकारी आयोग को भेजनी होगी।दूसरे चरण का मतदान 11 मई को
आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने में अव्यवस्था फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध समय से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी। कुमार ने मतदान के दिन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन कराने का निर्देश देते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।अच्छे लोगों का चुना जाना जरूरी-सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के तमाम नगरों को 'स्मार्ट और सुरक्षित’ बनाने के लिए नगर निकायों में 'अच्छे लोगों' का चुना जाना जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के जीतने से ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ेगा और विकास पांच गुनी रफ्तार से हो सकेगा।तो विकास दोगुना नहीं 5 गुना होगा-सीएम
मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर में नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे शहर ‘सेफ सिटी’ बन सकें, ‘स्मार्ट सिटी’ और ‘नॉलेज सिटी’ बन सकें, इसके लिए नगर निकायों में भी अच्छे लोगों का निर्वाचित होना आवश्यक है। (इन निकायों में) पूर्ण बहुमत से ‘डबल इंजन’ की सरकार के साथ तीसरा इंजन भी जुड़ेगा जो विकास को दोगुना नहीं, बल्कि तीन गुना और पांच गुना आगे बढ़ाएगा।’मुख्तार अंसारी के गढ़ में गरजे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी के गृह जिले मऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, ‘जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं।’अंसारी को 2007 के गैंगस्टर एक्ट एक मामले में पिछले सप्ताह 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल में लाए जाने से पहले एक बार व्हीलचेयर पर घूमते हुए देखा गया था।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
