UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव 2023, यहां देखें नगर निगम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत की सभी सीटें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 19, 2023, 10:18 PM IST

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: 2017 के नगर निकाय (कुल निकाय 652) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 16 नगर निगमों में से भाजपा ने 14 पर कब्जा जमाया जबकि शेष दो सीटें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में गईं। समाजवादी पार्टी को नगर निगम में एक भी सीट नहीं मिली। नगर निगम में बसपा के 147 पार्षद विजयी हुए।

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 और शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। इन सीटों के लिए मई महीने में चुनाव हो सकता है। दरअसल, चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित आयोग ने बीते दिनों अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। आयोग ने प्रत्येक जिले में जाकर सर्वे का काम किया और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार की। आयोग ने अपने सर्वे में ओबीसी आरक्षण को लेकर कई खामियां पाईं और इन्हें दूर करने के लिए उसने सिफारिशें की हैं। आयोग की इस रिपोर्ट पर यूपी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। योगी सरकार इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट को सौंप चुकी है। इस रिपोर्ट पर शीर्ष अदालत 24 मार्च को सुनवाई करेगी। कोर्ट यदि इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लेता है तो उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।

UP nagar nigam chunav 2023

यूपी शहरी निकाय चुनाव 2023

यूपी सरकार ने SC में सौंपी है ओबीसी आयोग की रिपोर्ट

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया था। योगी सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। योगी सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और राज्य में ओबीसी आरक्षण पर सर्वे कराने का आदेश दिया। राज्य सरकार की ओर से गठित ओबीसी आयोग ने अपना सर्वे तय समय से पहले कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। नगर निकाय चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होगा।

End of Feed