UP Lok Sabha Election Exit Poll Date and Time in Hindi: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा। इस चरण में यूपी के 13 सीटों पर वोटिंग होगी। इसी दिन एग्जिट पोल्स भी आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम चरण में अंतिम वोट पड़ने के एक घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे। ऐसे में एग्जिट पोल्स एक जून की शाम साढ़े छह बजे से आने शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें हैं। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। यानी कि यूपी में जो राजनीतिक दल सबसे ज्यादा सीटें जीतता है, केंद्र में उसी की सरकार बनती है। बहरहाल, यूपी में इस बार कौन सा दल सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा, इसके बारे में एग्जिट पोल्स से अनुमान लग जाएगा। पिछले दो लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। जानकार मानते हैं कि इस बार भी भगवा पार्टी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
4 जून को आएंगे लोकसभा के चुनाव नतीजे।
सबसे सटीक एग्जिट पोल्स और इसका हर अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ पर मिलेगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर इसे देख सकते हैं-
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
फेसबुक: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
सभी दलों ने किए हैं जीत के दावे
एग्जिट पोल्स एजेंसियों के सर्वे पर आधारित होता है। ये एजेंसियां अपने सर्वे के आधार पर जनता का मूड बताती हैं और सीटों के बारे में अनुमान लगाती हैं। ये अनुमान चुनाव नतीजों के बेहद करीब भी होते हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा कर सकती है यानी कि वह 64 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है। यूपी में 63 सीट पर सपा जबकि 17 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा है। सपा और कांग्रेस दोनों का दावा है कि यूपी में वे सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। अब सबकी नजर एग्जिट पोल्स पर है। यूपी में सबसे ज्यादा सीटें कौन जीत रहा है, यह एग्जिट पोल्स में बहुत हद तक साफ हो जाएगा।
UP Lok Sabha Election 2024 Details:
| UP Election Result | |
| UP Lok Sabha Election Key Condiates | |
| UP Key Constituency List | |
| UP Exit Poll when and Where to Watch | |
| UP Exit Poll Date | 1 जून 2024 |
यूपी में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव मैदान में हैं। गोरखपुर में रवि किशन, कन्नौज में अखिलेश यादव, मैनपुरी में डिंपल यादव, मेरठ में अरुण गोविल, रायबरेली में राहुल गांधी, अमेठी में स्मृति ईरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आजमगढ़ और गाजीपुर सीट पर मुकाबला रोचक माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में कई सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला काफी टक्कर का माना जा रहा है।
ऐसे तैयार होता है एग्जिट पोल
चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सर्वे एजेंसियां देश भर में चुनाव एवं राजनीति से जुड़े मुद्दों पर सर्वे करती हैं। वे लोगों से बात करती हैं। उनकी पसंद और नापसंद और राजनीतिक दल एवं उनके नेताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं। हालांकि, सर्वे एजेंसियों का सैंपल साइज अलग-अलग होता है। एग्जिट पोल्स वोट करके पोलिंग बूथ के बाहर आए लोगों से बातचीत या उनके रुझानों पर आधारित होते हैं। इनके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि नतीजों का झुकाव किस ओर है। कुछ सर्वे एजेंसियां के अनुमान चुनाव नतीजों के बेहर करीब होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रहती है।
लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख
| बंगाल लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Bengal Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| दिल्ली लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Delhi Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| बिहार लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| राजस्थान लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Rajasthan Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| यूपी लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | UP Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
2014 में, अधिकांश एग्जिट पोल वोटरों की नब्ज पकड़ने में सफल रहे थे। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार में आते हुए दिखाया गया था। तब भाजपा ने 282 सीटें जीतकर अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और पहली बार मोदी प्रधानमंत्री बने।
- टाइम्स नाउ - ओआरजी: एनडीए-249, यूपीए-148, अन्य-146
- सीएनएन-आईबीएन - सीएसडीएस-लोकनीति: एनडीए - 276, यूपीए-97, अन्य-148
- इंडिया टुडे - एक्सिस माई इंडिया: एनडीए-272, यूपीए-115, अन्य-156
- न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य: एनडीए-340, यूपीए-70, अन्य-133
- एबीपी न्यूज - नीलसन: एनडीए-274, यूपीए-97, अन्य-165
- एनडीटीवी - हंसा रिसर्च: एनडीए-279, यूपीए-103, अन्य-161
