Khatauli By-Election: खतौली में सीएम योगी बोले- कवाल का बवाल सपा और लोकदल की देन, मांगे वोट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 30, 2022, 06:00 PM IST

UP CM Yogu in Khatauli : खतौली विधानसभा उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी के लिए मांगा वोट, सीएम ने कहा कि 17 और 22 को जोड़कर ब्याज के साथ बना दीजिए 'राजकुमारी', साथ ही अपील की कि 5 की सुबह से लाइन में लग जाना, 8 को फिर से कमल खिलाना।

खतौली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खतौली के मतदाताओं से अपील की कि 5 दिसंबर की सुबह लाइन (मतदान) में लग जाना, जिससे 8 को जब परिणाम आए तो सिर्फ और सिर्फ कमल खिले। 17 और 22 को जोड़कर ब्याज के साथ भाजपा प्रत्याशी को 'राजकुमारी' बना दीजिए। कहा कि कवाल का बवाल सपा का कलंक है। यह सपा और लोकदल के संयुक्त गठबंधन सरकार की देन थी, जो क्रूर अत्याचार नौजवानों और स्थानीय लोगों पर किया गया। निर्दोष सचिन व गौरव की शहादत को कौन भूल सकता है, जिन्होंने इन पर कहर ढाया था, उनके साथ क्या हुआ। यह आप देख रहे हैं। विक्रम सिंह सैनी ने परिवार नहीं, यहां के सम्मान के लिए सदस्यता गंवाई है। बिना हिले, झुके व डिगे विक्रम सैनी कार्य करते रहे।

Yogi in Khatauli

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खतौली के मतदाताओं से अपील की

सीएम ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी के पक्ष में सभा को संबोधित जनसमर्थन मांगा।

End of Feed