इलेक्शन

UP Bypoll: अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, दिया ये खास संदेश

UP Bypoll: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी में इंडिया गठबंधन एकजुटता से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों नेता साथ में हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने संविधान, आरक्षण, सौहार्द बचाने का फैसला किया है।

Image

यूपी में इंडिया गठबंधन एकजुटता से चुनाव लड़ेगी- अखिलेश यादव

Photo : Twitter

UP Bypoll: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान कर दिया है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी साइकिल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा से साफ हो गया कि कांग्रेस पार्टी यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेंगी, जिसके बाद गठबंधन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, हालांकि अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पोस्ट में राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इंडिया गठबंधन की एकजुटता का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, यह घोषणा करने के बाद कि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के साइकिल चुनाव चिन्ह पर उत्तर प्रदेश उपचुनाव लड़ेंगे, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा 'हमने यह ठाना है, 'संविधान, आरक्षण, सौहार्द (हमने संविधान, आरक्षण, सौहार्द बचाने का फैसला किया है)। हमें बापू-बाबासाहेब-लोहिया के सपनों का देश बनाना है। इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में यादव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह के तहत उपचुनाव लड़ेंगे। इस रणनीति के तहत 'इंडिया गठबंधन' के संयुक्त उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकजुट हैं और एक बड़ी जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

गठबंधन का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना है- सुरेंद्र राजपूत

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आगे पुष्टि की कि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य प्रतीक चुनने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। हमारे लिए चुनाव चिह्न महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे लिए भाजपा के कुशासन का अंत महत्वपूर्ण है। हमारे लिए बहराइच दंगा करने वालों का अंत महत्वपूर्ण है। हमारे लिए सुरक्षा, शांति और संविधान की रक्षा महत्वपूर्ण है। जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ लड़ने वालों के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है और सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिस तरह से अखिलेश यादव ने हरियाणा में बड़ा दिल दिखाया, हम भी उसी भावना के साथ चुनाव लड़ेंगे और सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

साथ ही, अखिलेश यादव ने लोगों से एकजुट होकर वोट देने की अपील भी की। पोस्ट में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्थन से समाजवादी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर 'इंडिया गठबंधन' का हर कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ नई ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी सभी से अपील है कि एक भी वोट कम न हो, एक भी वोट बंट न जाए। देशहित में सद्भाव से परिपूर्ण 'इंडिया गठबंधन' की यह एकता और एकजुटता आज और कल भी नया इतिहास लिखेगी।

बता दें, मंगलवार को यूपी में उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया और बुधवार तक कुल 34 उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। यूपी की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर को छोड़कर उत्तर प्रदेश की 10 खाली विधानसभा सीटों में से नौ के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article