Dandavat Yatra For Rajasthan Election: राजस्थान की फतेहपुर विधानसभा में अजब नजारा देखने को मिला है,
इस सीट से विधानसभा चुनाव के लिए श्रवण चौधरी दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं टिकट मिलने के बाद उन्होंने जो कुछ किया, उसकी खासी चर्चा हो रही है।
बीजेपी प्रत्याशी की इस यात्रा को देखकर हर कोई हैरान था, श्रवण चौधरी ने फतेहपुर के चुणा चौक सारनाथ मन्दिर से नगर आराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर तक दंडवत यात्रा निकाली।
श्रवण चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ करीब 1 KM की दंडवत यात्रा निकाली, उनका कहना है कि वे सनातनी व्यक्ति है ओर पहले नवरात्र पर उन्होंने यह यात्रा निकाली, क्योंकि वे कोई भी कार्य शुरू करनें से पहले धार्मिक कार्य अवश्य करते हैं, उनके इस कदम की लोग चर्चा कर रहे हैं।
