इलेक्शन

'चाचा ने परिवार तोड़ा, मां का अपमान किया...', वोट डालने पहुंचे चिराग पासवान बोले- जनता याद रखेगी किसने 'मेरे पिता' को धोखा दिया

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस पर परिवार को 'तोड़ने' का आरोप लगाया और अलौली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से सोच-समझकर वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वोट देते समय अलौली के लोग हमेशा याद रखेंगे कि मेरे पिता रामविलास पासवान को किसने धोखा दिया। मेरी मां का अपमान किया।

Image

चिराग पासवान बोले- जनता याद रखेगी किसने रामविलास पासवान को धोखा दिया

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में खगड़िया के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद, पासवान ने कहा, 'मैंने वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है और मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए ऐसा ही करे।'

'महागठबंधन चुनाव हार रहा'

राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोटों में हेराफेरी के आरोपों का जवाब देते हुए, पासवान ने दोहराया कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उसके दावे पुख्ता हैं, तो उसे इस मामले को अदालत में ले जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन चुनाव हार रहा है।

उन्होंने कहा, 'अगर महागठबंधन ने बहाने बनाने में जितनी मेहनत की, उतनी ही जनता से जुड़ने में की होती, तो उन्हें इन बहानों की जरूरत ही नहीं पड़ती। महागठबंधन चुनाव हार रहा है। वे SIR का मुद्दा बनाते हैं, राहुल जी रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं, अगर इतना कुछ गड़बड़ हो रहा है, तो वे अदालत क्यों नहीं जाते।'

'पशुपति पारस पर परिवार को 'तोड़ने' का आरोप'

ANI से बात करते हुए, पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस पर परिवार को 'तोड़ने' का आरोप लगाया और अलौली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से सोच-समझकर वोट देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, 'वोट देते समय, अलौली के लोग हमेशा याद रखेंगे कि मेरे पिता रामविलास पासवान को किसने धोखा दिया... परिवार को तोड़ने का फैसला मेरे चाचा का था... वो हमेशा कहते थे कि वो कभी सुलह नहीं करना चाहते... मैं कभी नहीं भूल सकता कि मेरे छोटे (चचेरे) भाई ने मेरी मां का कितना अपमान किया था।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article