बिहार SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की समय सीमा बढ़ाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट में बिहार में चल रहे SIR को लेकर अहम सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने बिहार के विपक्षी दलों की उस मांग को ठुकरा दिया जिसमें दावा और आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में बिहार में चल रहे SIR को लेकर अहम सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने बिहार के विपक्षी दलों की उस मांग को ठुकरा दिया जिसमें दावा और आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी देते हुए कहा कि इन सारे मुकदमेबाजी के बीच सबसे अहम बिहार का मतदाता है। आम मतदाताओं की सहूलियत के लिए सुप्रीम कोर्ट में बिहार के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए हर जिले में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं। ये सभी वॉलंटियर्स आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों को दावा और आपत्ति दाखिल करने के लिए मदद करेंगे। SIR के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आज यानी 1 सितम्बर दावा और आपत्ति दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

EC On SIR Row

बिहार SIR विवाद पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब (PTI)

SIR में आधार कार्ड मान्य दस्तावेज नहीं- SC

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्या हम आधार को मान्य दस्तावेजों की सूची में शामिल कर सकते हैं? ये पहले के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में साफ हो चुका है कि आधार कार्ड का दायरा नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस पर टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एकलव्य द्विवेदी ने कहा कि, याचिकाकर्ताओं की कोशिश थी कि आने वाले समय के लिए आधार कार्ड को मान्यता दिला दी जाए। लेकिन बिहार के विपक्षी दलों को कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि आधार एक्ट के मुताबिक आधार कार्ड सिर्फ व्यक्ति की पहचान बताता है न कि नागरिकता तय करता है।'

Explained For You
Powered via AI

What measures has the Election Commission taken to ensure transparency in the voter registration process during the SIR in Bihar?

The Election Commission has implemented various measures to ensure transparency in the voter registration process during the SIR. They have shared the voter list with Booth Level Agents (BLAs), published information on their website, and issued notifications through newspapers to inform the public. Additionally, they have deployed around 2.5 lakh volunteers to assist voters in the registration process, aiming to prevent any eligible voter from being left out.

How did the Supreme Court respond to the political parties' demands regarding the SIR process?

The Supreme Court denied the request from opposition parties to extend the deadline for filing claims and objections regarding the SIR process. The court emphasized the importance of timely completion of the voter list and stated that extending the deadline could lead to an endless cycle of claims and objections, thereby delaying the electoral process further.

What concerns were raised about the potential removal of voters' names during the SIR process?

Concerns were raised regarding the removal of names of eligible voters from the draft electoral roll during the SIR process. Critics argued that the process might unjustly disenfranchise many voters, particularly highlighting instances where living individuals were mistakenly declared deceased. The Supreme Court has mandated the Election Commission to ensure that no eligible voter is removed without proper notice and opportunity for correction.
End of Feed