नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती, TMC में इस बार फीकी पड़ गई 'सितारों' की चमक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 01:18 PM IST

Loksabha Election 2024: जानकारों का मानना है कि अपने पांच साल के कार्यकाल में बंगाल की राजनीति में दोनों प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं और टीएमसी ने इनसे जो उम्मीदें लगाई थीं, उन पर ये खरी नहीं उतरीं। नुसरत जहां के विवादों की वजह से टीएमसी को कई बार बैकफुट पर आना पड़ा।

Loksabha Election 2024: साल 2019 के लोकसभा नतीजे आने के बाद संसद में जो नए चेहरे जीतकर पहुंचे उनमें तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती भी थीं। ये दोनों अभिनेत्रियां कई तरह से चर्चा में रहीं। खासकर नुसरत जहां का विवाद और उनका पहनावा काफी चर्चा में रहा। जादवपुर से मिमी और बशीरहाट से नुसरत ने चुनाव जीता था लेकिन इस बार इन चमकते सितारों की चमक फीकी पड़ गई। तृणमूल कांग्रेस ने गत रविवार को बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जिसमें इन दोनों का नाम नहीं है। टॉलीवुड के इन दोनों सितारों का नाम लिस्ट में न आने से लोगों को हैरानी हुई। टीएमसी ने जिन सात सांसदों का टिकट काटा है उनमें इन दोनों के नाम भी हैं।

Njusrat Jahan

टीएमसी ने इस बार नहीं दिया टिकट।

विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं नुसरत

जानकारों का मानना है कि अपने पांच साल के कार्यकाल में बंगाल की राजनीति में दोनों प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं और टीएमसी ने इनसे जो उम्मीदें लगाई थीं, उन पर ये खरी नहीं उतरीं। नुसरत जहां के विवादों की वजह से टीएमसी को कई बार बैकफुट पर आना पड़ा। संदेशखाली विवाद के समय भी नुसरत अपने जश्न को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहीं। तो जादवपुर सीट जहां से ममता बनर्जी भी सांसद रह चुकी हैं, मिमी इस संसदीय क्षेत्र में ज्यादा नजर नहीं आईं। हालांकि, पिछले महीने उन्होंने राजनीति से दूरी बनाते हुए संसदीय सीट से त्यागपत्र दे दिया।

End of Feed