Tohana Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। इस बार इस सीट के राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। धुर प्रतिद्वंदी देवेंद्र बबली और सुभाष बराला एक ही पार्टी भाजपा में हैं। वहीं, तीन चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे निशान सिंह अब जजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस बार टोहाना में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली और कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 2019 में भाजपा के हेवीवेट नेता सुभाष बराला को शिकस्त देकर देवेंद्र बबली पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। जजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह भी हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
जोरदार चला चुनाव प्रचार
टोहाना सीट हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में शामिल है। इस सीट का इसका निर्वाचन क्षेत्र कोड 07039 है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सभी की नजरें लगी हैं। टोहाना सीट पर भी इस बार भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा दम-खम लगा दिया।
चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। उम्मीदवारों ने दावा किया कि चुनाव जीतने पर वे अपने वादों को पूरा करेंगे। इस बार इस सीट पर देवेंद्र सिंह बबली, परमबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, हवा सिंह खोबरा, कुणाल करण सिंह, धर्मपाल शेरे गिल, करमबीर, नरेंद्र सिवाच टिनू, निखिल कुमार, रामेश्वर लाल, सुखविंदर सिंह और रे सिंह उम्मीदवार हैं।
टोहाना सीट का 2019 का चुनाव रिजल्ट
2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली विजयी हुए। जजपा उम्मीदवार को इस सीट पर 100752 वोट मिले। इस सीट पर बबली ने 52302 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। जजपा उम्मीदवार को इस सीट पर 56.7 फीसदी वोट मिले। इस सीट पर कुल वैध मतों की संख्या 177622 थी। टोहाना सीट पर स्वराज इंडिया, आम आदमी पार्टी, भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी, इनेलो, कांग्रेस, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, जजपा, बसपा, माकपा, भाजपा और रानी लक्ष्मीबाई क्रांतिकारी पार्टी ने चुनाव लड़ा।
