TMC की SC में काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती, 2 मई को सुनवाई, टीएमसी की ये हैं मांगें

टीएमसी ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें सेंट्रल और पीएसयू के कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल में काउंटिंग सुपरवाइजर बनाया गया है और राज्य कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया है।

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए सिर्फ़ सेंट्रल गवर्नमेंट/PSU के कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीमकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है।TMC ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की है। बता दें कि कल कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज कर दी थी।कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

tmc

TMC पहुंची सुप्रीम कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

टीएमसी की याचिका पर कल यानी 2 मई शनिवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी।

End of Feed