Poll Of Polls : सभी एग्जिट पोल्स बोले-आएंगे तो मोदी ही, दक्षिण में बढ़ा कद तो इन राज्यों में हुआ नुकसान

Poll of Polls 2024 , लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं। यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है।

Lok Sabha Election 2024 Poll Of Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं। यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। एग्जिट पोल्स के ये आंकड़े चार जून को यदि हकीकत में बदल गए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। खास बात यह भी होगी मोदी सरकार लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। हिंदी बेल्ट के राज्यों राजस्थान, हरियाणा और बिहार में भगवा पार्टी को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है लेकिन गठबंधन के साथियों का उम्दा प्रदर्शन न होने की वजह से उसे इस राज्य में कुछ सीटें कम मिल रही हैं।

Lok Sabha Election 2024

एग्जिट पोल 2024

Times Now-ETG Exit Poll 2024

टाइम्स नाउ ETG के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 358 सीटें मिलेंगी। इंडिया गठबंधन को 152 सीटें और अन्य के खाते में 33 सीटें जाएंगी।

End of Feed