इलेक्शन

Timesnow Navbharat Telangana Exit Poll: कांग्रेस के लिए बुरी खबर लेकर आए तेलंगाना के एग्जिट पोल, BJP की सीटों में बंपर इजाफा

Timesnow Navbharat ETG, Telangana Exit Poll 2024 Live Updates, तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: तेलंगाना लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इस चुनावी राज्य में बीजेपी और कांग्रेस भारी उलटफेर करती दिखाई दे रही हैं। 17 सीटों में कांग्रेस 6 से 7 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

Image

तेलंगाना लोकसभा एग्जिट

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Telangana Exit Poll 2024 Live: तेलंगाना लोकसभा चुनाव के Exit Poll सामने आ चुके हैं। यहां की 17 लोकसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 9, कांग्रेस को 6 से 7 और एआईएमआईएम को 1 सीट मिलती दिख रही है। वहीं बीआरएस को यहां एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

बता दें, तेलंगाना से कांग्रेस पार्टी को काफी उम्मीदें थीं। इस राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में वापसी के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त थी। कांग्रेस नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना की 17 में से 14 से 15 सीटों पर जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि, एग्जिट पोल में कांग्रेस को छह से सात सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं।

किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट

बीजेपी- 31%

कांग्रेस-36%

अन्य- 33%

हैदराबाद सीट पर फिर AIMIM का कब्जा

देश की सबसे हॉट शीटों में शुमार तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट AIMIM को फिर से जीत मिल सकती है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में इस सीट पर एक बार फिर से असदुद्दीन ओवैसी चुनाव जीत सकते हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता इस चुनाव में हारती दिखाई दे रही हैं।

अलग-अलग एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

Exit Pollभाजपाकांग्रेस अन्य
TIMES NOW-ETG8-96-70-1
INDIA TV- CNX8-106-80-1
ABP-Cvoter7-97-90-1
Axis My India
News 24 Chanakya
Jan Ki Baat

तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

तेलंगाना की कुल 17 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब बीआरएस) ने 9 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने यहां 4 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 3 सीटें और राज्य की 1 लोकसभा सीट अन्य के खाते में गई थी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article