Timesnow Navbharat ETG Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही यहां की 48 लोकसभा सीटों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र की 48 सीटों में से भाजपा नीत एनडीए के खाते में 26 सीटें जाने का अनुमान है, जबकि विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के 22 सीटों पर जीत हासिल करने के आसार जताए गए हैं।
महाराष्ट्र में किसका बजेगा डंका?
महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
NDA - 26 सीटें
INDIA - 22 सीटें
अब आपको बताते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं?
- भाजपा को महाराष्ट्र में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार हैं।
- अजित पवार की एनसीपी को 1 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।
- एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है।
- उद्धव ठाकरे की शिवसेना को महाराष्ट्र में 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं।
- कांग्रेस को महाराष्ट्र में 4 से 5 सीटों पर जीत मिलने के आसार हैं।
- शरद पवार की एनसीपी को 3 से 5 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।
बता दें, महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां 19 अप्रैल को 5 सीट, 26 अप्रैल को 7 सीट, 7 मई को 11 सीट, 13 मई को 11 सीट और 20 मई को 13 सीटों पर मतदान हुए थे। आइए देखते हैं महाराष्ट्र के एग्जिट पोल...
महाराष्ट्र में कुल कितनी लोकसभा सीटें?
- नंदुरबार (एसटी)
- धुले
- जलगांव
- रावेर
- बुलढाना
- अकोला
- अमरावती (एससी)
- वर्धा
- रामटेक (एससी)
- नागपुर
- भंडारा-गोंदिया
- गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी)
- चंद्रपुर
- यवतमाल-वाशिम
- हिंगोली
- नांदेड़
- परभनी
- जलना
- औरंगाबाद
- डिंडोरी (एसटी)
- नासिक
- पालघर (एसटी)
- भिवंडी
- कल्याण
- थाइन
- मुंबई उत्तर
- मुंबई उत्तर पश्चिम
- मुंबई उत्तर पूर्व
- मुंबई उत्तर मध्य
- मुंबई दक्षिण मध्य
- मुंबई दक्षिण
- रायगढ़
- मावल
- पुणे
- बारामती
- शिरुर
- अहमदनगर
- शिरडी (एससी)
- बीड
- उस्मानाबाद
- लातूर (एससी)
- सोलापुर (एससी)
- माढा
- सांगली
- सतारा
- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
- कोल्हापुर
- हातकणंगले
कैसे थे लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे?
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की 23 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं शिवसेना ने 18 सीटों पर अपना दम दिखाया था। वहीं एनसीपी के खाते में 4 सीटें आई थीं। कांग्रेस, AIMIM और निर्दलीय को 1-1 सीट नसीब हुई थी। इस बार भाजपा महाराष्ट्र की 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना 15, अजित पवार की एनसीपी 4 और आरएसपी 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं INDI गठबंधन में उद्धव की शिवसेना 21, कांग्रेस ने 17 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
