Karnataka Exit Poll Results 2024: कर्नाटक में BJP को थोड़ा नुकसान, जानिए कितनी मिल रही हैं सीटें

एग्जिट पोल में भाजपा को 2019 चुनाव के मुकाबले कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। जानिए एग्जिट पोल में मिल रही कितनी सीटें।

Karnataka Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज आखिरी चरण का मतदान पूरा हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के एग्जिट पोल में कर्नाटक के अनुमान सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को 2019 चुनाव के मुकाबले कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। अनुमानों के मुताबिक यहां भाजपा और सहयोगियों को 21-22 सीटें, जबकि कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। यहां एनडीए का वोट शेयर 53 फीसदी और इंडी एलायंस का वोट शेयर 44 प्रतिशत रह सकता है।

Karnataka Exit poll 2024

कर्नाटक एग्जिट पोल 2024

19 अप्रैल को हुई थी पहले चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई और छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को हुई। 1 जून को आखिरी चरण का मतदान हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA के बीच है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जबकि इंडी गठबंधन का दावा है कि इस बार केंद्र में उसकी सरकार बनेगी।

End of Feed