इलेक्शन

Timesnow Navbharat Andhra Pradesh Exit Poll: आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल में YSR कांग्रेस को भारी नुकसान, कांग्रेस के लिए भी बुरी खबर

Timesnow Navbharat ETG, Andhra Pradesh Exit Poll 2024 Live Updates, आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को छह से सात सीटों का नुकसान हो रहा है। वाईएसआर कांग्रेस को 13 से 15 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

Image

आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024

Photo : Times Now Digital

Timesnow Navbharat ETG, Andhra Pradesh Exit Poll 2024 Live: आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। यहां की 25 लोकसभा सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस को भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को छह से सात सीटों का नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में वाईएसआर कांग्रेस को 13 से 15 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी का आंध्र प्रदेश में इस बार खाता खुलता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल में भाजपा को दो लोकसभा सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को यहां 9 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को इस चुनावी राज्य में एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

अलग-अलग एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

Exit Pollवाईएसआर कांग्रेस टीडीपीभाजपाकांग्रेस
TIMES NOW-ETG13-158-90-20-1
INDIA TV- CNX3-513-154-60
ABP-Cvoter0-421-25(NDA)21-25(NDA)0
Axis My India
News 24 Chanakya
Jan Ki Baat 8-1310-142-30

आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

लोकसभा चुनाव में 25 सीटों वाले आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने एकतरफा 22 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, टीडीपी के खाते में 3 सीटें गुंटूर, श्रीकाकुलम, विजयवाड़ा आई थीं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article