LIVEExit Poll Result 2024: बंगाल में बड़ी जीत दर्ज कर रही BJP, एबीपी-सीवोटर, टुडे चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट, टाइम्स नाउ पोल में जानें कौन जीत रहा सबसे ज्यादा सीटें

Exit Poll Result 2024: बंगाल में बड़ी जीत दर्ज कर रही BJP, एबीपी-सीवोटर, टुडे चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट, टाइम्स नाउ पोल में जानें कौन जीत रहा सबसे ज्यादा सीटें
Tamil Nadu Exit Poll, Exit Poll 2024 Result, C-voter, Today Chanakya, CNX India Tv, Axis MY India, Times Now Navbharat ETG, Watch Online: सातवें एवं अतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग समाप्त होने के साथ ही लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही देश की सभी 543 सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे लेकिन एजेंसियों के एग्जिट पोल्स शाम साढ़े छह बजे के बाद आने शुरू हो गए हैं। जो एजेंसियां अपने एग्जिट पोल दे रही हैं उनमें VMR, C Voter, Today's Chanakya, Axis My India प्रमुख रूप से शामिल हैं। 2019 के एग्जिट पोल्स की अगर बात करें तो इन सभी एजेंसियों ने भाजपा और एनडीए की जीत के बारे में अनुमान जताया था। चुनाव नतीजों में ये अनुमान सही साबित हुए। पीएम मोदी का दावा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 370 से ज्यादा और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। PMARQ EXIT POLL के मुताबिक, NDA KA 359 सीटें, इंडिया अलायंस को 154 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं। वहीं MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 398, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है
वहीं, INDIA गठबंधन का दावा है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी। बहरहाल, एग्जिट पोल्स चार जून को आने वाले चुनाव नतीजों की संकेत दे देंगे। देश भर में लोग एग्जिट पोल्स का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स अनुमान हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव : वायनाड से राहुल की जीत संभवटाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव: केरल में UDF के खाते में 14 से 15 सीटें आ सकती हैं। वहीं Kerala में NDA के खाते में सिर्फ 1 सीट आ सकती है। एलडीएफ के हिस्से 4 सीट आ सकती है। वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी जीत रहे हैं।
Gujarat Exit Poll Result : गुजरात में बीजेपी दोहराएगी पिछला प्रदर्शन?इंडिया टुडे - एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात उन राज्यों में शुमार होने वाला है जहां बीजेपी अपना पिछला प्रदर्शन दुहरा सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। गुजरात में बीजेपी ने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटें जीती थीं।
चुनावों की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए, भारत के चुनाव आयोग, ईसीआई ने 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 1 जून, 2024 को शाम 6 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पोल 2024 जारी किया जाएगा। सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल में से एक टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे भी यहां जारी किया जाएगा। एग्ज़िट पोल के नवीनतम आंकड़े यहां प्राप्त करें।
लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी ताजा खबरों और एग्जिट पोल के नतीजों के लिए इस एग्जिट पोल 2024 लाइव अपडेट पर बने रहें।
चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे जिसमें जीत और हार का पता चलेगा। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से एक जून की शाम छह बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया है। ईसी ने कहा कि अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे।
हर बात की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ ईटीजी के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल सबसे सटीक रहे हैं।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: राजस्थान में भाजपा को थोड़ा नुकसान
राजस्थान में भाजपा को 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को पांच से छह सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान में भाजपा को थोड़ा नुकसान हो रहा है। आरएलपी और माकपा को एक-एक सीटें मिल सकती हैं। भाजपा का वोट प्रतिशत 52 औऱ कांग्रेस का 37 है।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: ओडिशा में 11 सीटें जीत सकती है भाजपा
ओडिशा में भाजपा को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं। बीजद को आठ से 10 सीटें मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। यहां भाजपा और बीजद दोनों को 43-43 फीसद वोट मिल रहे हैं। भाजपा यहां भी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक सीट मिली थी, 2019 में आठ सीटें मिली थीं। पुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा जीत रहे हैं।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: बिहार में NDA को मिल सकती हैं 30-32 सीटें
बिहार में एनडीए को 30-32, इंडिया गठबंधन को 7 से 9 सीट मिल सकती हैं। एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: पंजाब में सबसे ज्यादा सीटें जीत सकती है कांग्रेस
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। आप 28 प्रतिशत, भाजपा 22 प्रतिशत, कांग्रेस को 30 फीसद और अन्य को 20 फीसद वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी चार सीटें, भाजपा चार सीटें और कांग्रेस पांच सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। पंजाब में अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही हैं।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: हरियाणा में 7 सीटें जीत सकती है BJP
हरियाणा में भाजपा को नुकसान हो रहा है। यहां भाजपा को 7 और कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती है। यहां भाजपा को 48 फीसद, कांग्रेस को 37 प्रतिशत और AAP को 4 फीसद वोट मिल रहा है।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट को फायदा
महाराष्ट्र में एनडीए को 26 सीटें, इंडिया गठबंधन को 22 सीटें मिल सकती हैं। अन्य का खाता नहीं खुल नहीं रहा। भाजपा को यहां 20 से 22 सीटें, एनसीपी अजित पवार गुट को एक सीट, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को चार से पांच सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र में भाजपा को यहां 48 प्रतिशत वोट, इंडिया गठबंधन को 45 प्रतिशत और अन्य को 7 फीसद वोट मिल सकते हैं।
India Today axis exit poll 2024: हरियाणा में भाजपा को हो सकता है नुकसान
इंडिया टुडे एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को नुकसान हो सकता है। यहां भाजपा को छह से आठ सीटें और इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली में भाजपा को छह से सात सीटें और इंडिया गठबंधन को एक सीट मिल सकती है। गोवा में एनडीए के खाते एक सीट और इंडिया गठबंधन के हिस्से में एक सीट जा सकता है।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: यूपी में बड़ी जीत दर्ज कर रही BJP
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को 66-70 सीटें मिल सकती हैं। सपा और कांग्रेस को यहां 10 से 13 सीटें मिल सकती हैं। बसपा और अन्य को कोई सीट नहीं मिल रहा है। एनडीए को 51 फीसद, इंडिया को 34 फीसद वोट मिल सकता है। कांग्रेस को यूपी में एक से दो सीट मिल सकती है। भाजपा को अकेले यूपी में 47 फीसदी वोट मिल रहा है। कांग्रेस को 4 और सपा को 30 प्रतिशत वोट मिल रहा है। सपा को भाजपा अकेले 62 सीटें जीत सकती है।
Gujarat Exit Poll Result : गुजरात में बीजेपी दोहराएगी पिछला प्रदर्शन?
इंडिया टुडे - एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात उन राज्यों में शुमार होने वाला है जहां बीजेपी अपना पिछला प्रदर्शन दुहरा सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। गुजरात में बीजेपी ने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटें जीती थीं।
India Today axis exit poll 2024: राजस्थान में BJP को हो रहा नुकसान
इंडिया टुडे एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। एनडीए को यहां 16 से 19 सीटें मिल रही हैं। इंडिया गठबंधन के खाते में पांच से सात सीटें जा रही हैं। यहां अन्य को एक से दो सीटें मिल सकती हैं।
India Today axis exit poll: एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत
इंडिया टुडे एक्सिस एक्सिस पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। बिहार में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन यहां पांच से सात सीटें जीत सकता है। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा 28 से 29 सीटें जीत सकती हैं। जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती है। छत्तीसगढ़ में एनडीए 10 से 11 सीटें जीत सकता है। इंडिया गठबंधन के खाते में एक सीट जाते हुए दिख रही है। झारखंड में एनडीए आठ से 10 सीटें जीत सकता है। यहां इंडिया गठबंधन चार से छह सीटें जीत सकता है।
Exit Poll Result 2024 Live: झारखंड में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां एनडीए यहां सभी 14 सीटें जीत सकती है। इंडी गठबंधन के खाते में एक सीट जाती दिख रही है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा चुनाव में नहीं बना है। यहां आदिवासी समुदाय का भरोसा भाजपा के साथ गया है।
india today axis exit poll: छत्तीसगढ़ में BJP का शानदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। यहां भाजपा को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 1 सीट जा सकती है। यहां अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही है।
Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में BJP जीत सकती है 2 सीटें
जम्मू कश्मीर में भाजपा को दो सीटें और इंडिया गठबंधन को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। जेकेपीडीपी को 0 से एक सीट मिल सकती है।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें?
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां वाईएसआरसीपी को 13 से 15 सीटें, भाजपा को दो सीटें, टीडीपी को सात से नौ सीटें, जेएसपी को एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और अन्य को एक भी सीट नहीं मिल रही है।
Matrize Exit Poll 2024: एमपी की सभी 29 सीटें जीत सकती है भाजपा
Matrize Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत मिल रही है। एमपी में भाजपा 28 से 29 सीटें जीत सकती हैं। कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है। यह सीट छिंदवाड़ा हो सकती है। राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह चुनाव हार रहे हैं। नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट हार सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा एमपी में क्लीन स्वीप कर सकती है। भाजपा को एमपी में 60 प्रतिशत तक वोट मिल रहा है।
Exit Poll Result 2024 Live: नॉर्थ इस्ट में भाजपा बेहतर स्थिति में, मणिपुर में जीत रही 1 सीट
मणिपुर में लोकसभा की दो सीटें हैं। यहां एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रस के खाते में जाती दिख रही है। त्रिपुरा में दोनों सीटें भाजपा जीत रही है। मेघालय में दोनों सीटें एनपीपी के खाते में जा रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा दोनों सीटें जीत रही है। मिजोरम में जेडपीएम एक सीट जीत सकती है। यहां एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है। नगालैंड में एक सीट एनडीपीपी के खाते में जा रही है। सिक्किम में एक सीट एसकेएम को जा रही है। मणिपुर की घटना के बावजूद नॉर्थ इस्ट में भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है।
India Today-Axis My India Exit Poll : केरल में भाजपा का खुल सकता है खाता
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के सर्वे में केरल में एनडीए को दो से तीन सीट, यूडीएफ को 17 से 18 सीट, एलडीएफ को 0-1 सीट मिल रही हैं। कर्नाटक में एनडीए 23 से 25 सीटें, इंडिया गठबंधन 3 से 5 सीट मिल सकती हैं। तमिलनाडु में एनडीए को दो से चार सीट, एआईएडीएमके 0-2 सीट और इंडिया गठबंधन 33-37 सीटें मिल सकती हैं।
Times Now-ETG Exit Poll 2024: कर्नाटक में भाजपा को 21 से 22 सीटें
कर्नाटक में भाजपा को 21 से 22 सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण के इस राज्य में भाजपा को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। कांग्रेस कर्नाटक में चार से छह सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस यहां एक से दो सीटें मिल सकती हैं।
Exit Poll Result 2024 Live: तमिलनाडु में 2 से 3 तीन सीटें जीत सकती है BJP
तमिलनाडु में एनडीए को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। यहां डीएमके 34 से 35 सीटें जीत सकता है। एआईएडीएमके को दो सीटें मिल सकती हैं। अन्य कोई सीट जीतते नहीं दिख रहे हैं।