Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव में शह और मात के खेल के बीच आज महागठबंधन के सीएम और डिप्टी फेस का ऐलान हुआ तो BJP से लेकर JDU जंगलराज की याद दिलाने लगी..NDA संग विकास और महागठबंधन संग विनाश का नारा बुलंद किया जाने लगा, इसी सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा बिहार के मुंगेर पहुंच चुकी है...
इलेक्शन यात्रा बिहार के मुंगेर पहुंच चुकी है
मुंगेर की जनता NDA वर्सेज महागठबंधन की लड़ाई में किसके साथ है..ये जानें, उससे पहले बता दें कि सीट बंटवारे पर मचे घमासान के बीच महागठबंधन ने तेजस्वी को अपना CM उम्मीदवार घोषित किया..तो NDA इसे डैमेज कंट्रोल की कवायद बताने लगा..पलटवार में महागठबंधन के नेता NDA को अपना CM फेस घोषित करने की खुली चुनौती देने लगे...
महागठबंधन में तेजस्वी CM फेस..बैकफुट पर कांग्रेस ?
NDA कैंप अब सच में दबाव में या यहां सब पहले से तय ?
तेजस्वी का 'परछाई दांव' Vs बीजेपी का '420' अटैक ?
आज से माहौल सच में बहुत गरमा गया..या सिर्फ शिगूफा ?
CM फेस के सवाल को हमेशा टालती रही कांग्रेस तेजस्वी के नाम के ऐलान से अचानक बैकफुट पर नजर आ रही है..क्योंकि 'वोटर अधिकार यात्रा' में एक साथ घूमते रहने के दौरान मीडिया ने राहुल गांधी से महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर कई बार सवाल पूछे, लेकिन वो हर बार सवाल टाल जाते..लेकिन इस ऐलान के लिए राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत को पटना क्यों आना पड़ा?
ये भी पढ़ें-बेगूसराय पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', कैसा है चुनावी माहौल...क्या सोच रही है वहां की जनता?
महागठबंधन में दूसरा डिप्टी CM किस पार्टी का होगा..इस सवाल पर भी कांग्रेस खामोश दिखी.. इतना ही नहीं महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले इस पोस्टर ने भी सबका ध्यान खींचा..जिसमें राहुल के बिना सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर थी..
इस तस्वीर की अंदर की कहानी क्या है..क्या चुनाव में महागठबंधन की हार हुई..तो ठीकरा सिर्फ तेजस्वी के सिर ही सजेगा? इसीलिए तस्वीर से राहुल गायब हैं..या फिर कहानी कुछ और है..लेकिन BJP और JDU तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी को बैकफायर करने वाला बता रही..कह रही कि इससे NDA का ही विजयरथ आगे बढ़ेगा..
NDA जंगलराज और करप्शन पर महागठबंधन को घेर रहा..लेकिन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित होते ही तेजस्वी ने ये दावा कर दिया कि अगर उनक परछाई भी गलत करेगी तो सजा दिलाएंगे..पलटवार में NDA के नेता उनके खिलाफ मुकदमों की गिनती गिनाने लगे, कहा- 'उनके पिताजी साढ़े 32 साल की सजा प्राप्त कर चुके हैं चारा घोटाले के 4 मामलों में..इनके ऊपर ट्रायल चल रहा है'
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 'अब प्रवचन दे रहे हैं तेजस्वी यादव..420 के आरोपी हैं'...अब सवाल है कि जो राहुल गांधी तेजस्वी के साथ बिहार में बदलाव के लिए यात्रा निकाल रहे थे..वो इस बड़ी घोषणा के दौरान मौजूद क्यों नहीं रहे? सवाल ये भी कि अगर कांग्रेस तेजस्वी के नाम का ऐलान नहीं करती तो फिर क्या होता? ऐसे तमाम सवालों पर बिहार की जनता क्या सोचती है ये बड़ा सवाल है...?
