Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सत्ता का सियासी का महासंग्राम चरम पर पहुंच चुका है..और आर-पार की इसी चुनावी जंग के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 28 अक्टूबर यानी मंगलवार को बिहार के गयाजी पहुंची। कैसे हैं यहां के सियासी समीकरण NDA या महागठबंधन के पक्ष में है? जानिए यह सब...
टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' बिहार के गयाजी पहुंची
बिहार चुनाव के दंगल में 8 दिन बाद जनता की बारी है 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, सूबे की सियासी धार और तेज होती जा रही है, इस बार बिहार क्या सोच रहा है जनता किस पर कितना भरोसा कर रही है। इसी सियासी तपिश को महसूस करने के लिए आज टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा पहुंची है बिहार के गयाजी, देखिए कैसा है माहौल...
बिहार चुनाव के पोस्टरवॉय जननायक तेजस्वी यादव अपने ही घर में घिर गये है...जननायक वाले पोस्टर को देखकर विरोधियों की तो छोड़िए...वो खुद आरजेडी नेता के रडार पर आ गया है...पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुये कहा की 'जननायक छोड़़िए पहले लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलना सीखिए'
सियासत में अदावत आती है तो फिर रिश्ते-नाते तार-तार हो जाते हैं...ऐसे ही लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में सियासी वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है...लिहाजा मौका मिला तो तेज प्रताप ने भी नायक को लेकर तेजस्वी को घेर लिया...
बिहारी VS बाहरी की फाइट भी चल रही है
बिहार में नायक VS खलनायक...सुशासन Vs जंगलराज...के साथ-साथ बिहारी VS बाहरी की फाइट भी चल रही है...इसी को लेकर प्रशांत किशोर ने ओवैसी को घेर लिया है... प्रशांत किशोर, संस्थापक, जन सुराज ने कहा कि 'ओवैसी साहब मेरे मित्र हैं...लेकिन मेरा उनको सुझाव है बिना मांगा हुआ...आप हैदराबाद संभालिए...हैदराबाद का किला बचाइये...सीमांचल में आकर कंफ्यूजन पैदा मत कीजिए'
कभी चिराग भरे मंच पर नीतीश के पैर छूते है तो कभी...
बिहार विधानसभा चुनाव में कई सियासी रंग देखने को मिल रहे है....कभी चिराग भरे मंच पर नीतीश के पैर छूते है तो कभी नीतीश तेजस्वी के घर खरना का प्रसाद खाने के लिए चले जाते है...कभी मुद्दों से डिरेल होकर तेजस्वी की गाड़ी वक्फ की पटरी पर पहुंच जाती है...हर कोई वोट के जुगाड़ में लगा है...लेकिन बिहार की जनता किसकी गाड़ी को 1, अणे मार्ग तक पहुंचाएगी...ये जानने के लिए चुनाव नतीजों का इंतजार करना होगा।
