Election Yatra: राजस्थान की बाजी किसके हाथ, BJP रहेगी भारी या विपक्ष, देखिए भीलवाड़ा से ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 08:06 PM IST

Election Yatra: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में बस थोड़ा ही वक्त बाकी है, उससे पहले सभी सियासी पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा आज भीलवाड़ा की जनता के दिल को टटोलने पहुंची। देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Times Now Navbharat Election Yatra: इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव आयोजित किए जायेंगे, बात करें राजस्थान की तो यहां की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर की सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे चरण (26 अप्रैल) में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत के स्पेशल शो इलेक्शन यात्रा आज पहुंच चुकी है राजस्थान के भीलवाड़ा में ...भीलवाड़ा का कैसा है सियासी मौसम ...लोकसभा चुनाव से पहले वो कौन से मुद्दे हैं जो सियासतदानों के चुनावी रैली में सियासत का पारा बढ़ा रहे हैं ....आज बात करेंगे कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर क्यों महाभारत मचा हुआ है।

End of Feed