'मां गंगा ने मुझे गोद लिया', PM मोदी ने बताया काशी से क्या है उनका नाता; जानें क्यों हुए भावुक

PM Modi Exclusive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी से क्या नाता है? इस सवाल का जवाब देते हुए वो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है, तभी 10 साल बीत गए। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में काशी पर क्या कुछ कहा, नीचे पढ़िए।

Narendra Modi Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से उनके रिश्ते से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने फिर एक बार उन्हें काशी का उम्मीदवार बनाया है, लेकिन वो थोड़े भावुक हैं। उन्होंने ये भी बताया कि काशी के साथ उनका एक मां बेटे के जैसा रिश्ता है। पीएम मोदी ने इस सवाल का भी खुलासा कि वो वाराणसी से कब नामांकन भरेंगे।

PM Modi on Kashi.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

पीएम मोदी का काशी से क्या है नाता?

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब पीएम मोदी से पूछा गया कि काशी से ये जो उनका नाता है, ये काशी का नाता उनके लिए क्या मायने रखता है? तो इसका जवाब देते वक्त प्रधानमंत्री की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं उस संदर्भ में थोड़ा भावुक हूं।

End of Feed