Telangana Election Exit Poll Results 2023 Times Now: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 पर Times Now ईटीजी का एग्जिट पोल आ गया है। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक तेलंगाना में केसीआर की टेंशन बढ़ सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार इस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार के. चंद्रशेखर राव एक बार फिर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। भारत राष्ट्र समिति के लिए यह बड़ी टेंशन साबित हो सकती है।
तेलंगाना में किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा?
तेलंगाना चुनाव 2023 के एग्जिट पोल
Exit Poll 2023 Result Live: तेलंगाना में किस पार्टी को कितनी सीट?
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 60 से 70 सीटें मिलने के आसार
- भारत राष्ट्र समिति (BRS)- 37 से 45 सीटें मिलने के आसार
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 6 से 8 सीटें मिलने के आसार
- एआईएमआईएम (AIMIM)- 5 से 7 सीटें मिलने के आस
- अन्य (OTH): 00 सीटें
तेलंगाना एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितने फीसद वोट?
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 43%
- भारत राष्ट्र समिति (BRS)- 38%
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 13%
- एआईएमआईएम (AIMIM)- 2%
- अन्य (Others)- 2%
तेलंगाना चुनाव में किसका बजेगा डंका?
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर मतदान 30 नवंबर, 2023 को हुआ। सभी पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक बार फिर से कामारेड्डी और गजवेल दो सीटों से चुनावी मैदान में हैं। वहीं तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की तरफ सीएम पद के दावेदार माने जा रहे रेवंत रेड्डी विकाराबाद जिले की सीट कोडंगल से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 33 जिले हैं और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। तेलंगाना राज्य जून 2014 में अस्तित्व में आया था, जो देश का सबसे युवा राज्य है।
तेलंगाना चुनाव 2018 के एग्जिट पोल
तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस सरकार के दोबारा सत्ता में आने का अनुमान जताया गया। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने बीआरएस को 66 सीटें तो कांग्रेस को 37 सीटें दीं थीं। रिपब्लिक-जन की बात के अनुसार केसीआर की पार्टी को 58 सीटें तो कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।
तेलंगाना चुनाव 2018 के नतीजे जानें
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब की भारतीय राष्ट्र समिति) ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 119 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 99 सीटों पर बीआरएस ने जीत दर्ज की थी। जबकि प्रजा कुटमी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। तेलुगु देशम पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 1 सीट, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 7 सीटों, अन्य ने 1 सीट और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी।
तेलंगाना चुनावी मैदान में 2290 उम्मीदवार
119 सीटों के लिए हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में कई दिलचस्पी सीटें हैं, जिनमें इनमें सीएम चंद्रशेखर राव, उनके बेटी केटी रामा राव, बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार और कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी का नाम प्रमुख है। इस बार केसीआर दो सीटों कामारेड्डी और गजवेल से मैदान में हैं। केसीआर के बेटे कल्वाकुंतला तारक राम राव (KTR) सिरसिला सीट से चुनाव लड़े हैं। AIMIM के नेता असुदद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रायनगुट्टा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
आप यहां भी देख सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे
आप टीवी के साथ-साथ 5 राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे टाइम्स नाउ नवभारत के यूट्यूब (https://www.youtube.com/@timesnownavbharat) और वेबसाइट (https://www.timesnowhindi.com/) दोनों पर देख सकते हैं, साथ ही ट्विटर (https://twitter.com/TNNavbharat) पर आप पल-पल की अपडेट पा सकते हैं। अंग्रेजी में एग्जिट पोल के नतीजों के लिए आप (https://www.timesnownews.com/) पर विजिट कर सकते हैं।
