इलेक्शन

मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेज पत्ते जैसी- मुरादाबाद में बोले यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों को सपा से अलग होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से मुस्लिम अलग हो जाओ तो यह टके की तीन पार्टी हो जाएगी।

Image

यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुरादाबाद में सभा को संबोधित करते हुए

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुस्लिम समाज की तुलना बिरयानी में पड़े तेज पत्ते से कर दी है। ब्रजेश पाठक के इस बयान से हंगामा मच सकता है। सीएम योगी के डिप्टी ने यूपी के मुरादाबाद में यह बयान दिया है, इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी लपेटे में लिया।

'सपा हो जाएगी तीन टके की पार्टी'

ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेज पत्ते जैसी हो गई है। सभी पार्टियां इन्हें इस्तेमाल करने के बाद निकालकर फेंक देती हैं। हालांकि इसके बिना बिरयानी नहीं बन सकती। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी से आप अलग हो जाओ तो यह टके की तीन पार्टी हो जाएगी।"

'इस्तेमाल करके फेंक देते हैं'

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को राज्य और देश में कोई पूछने वाला नहीं है। मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेज पत्ते जैसी है। सभी पार्टियां इन्हें इस्तेमाल करके निकालकर फेंक देती हैं। बिरयानी आपके बिना नहीं बन सकती है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि आप एक बार भारतीय जनता पार्टी के बारे में सोचो, देश-प्रदेश के बारे में सोचो। मुसलमान ने मुल्क की आजादी में अहम भूमिका निभाई है।

बीजेपी को सपोर्ट करने की अपील

ब्रजेश पाठक ने कहा, "आप भारतीय जनता पार्टी के साथ एक कदम आगे चलो, आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं। समाजवादी पार्टी ने आपके वोट से सरकार बनाई। लेकिन, आपको कुछ नहीं दिया। हमारी सरकार में बिना भेदभाव काम हुआ। आपने लगातार सरकारें बनाई हैं। कभी सोचिए, अपनी आत्मा से सोचिए। आपको इन्होंने कभी आगे बढ़ाने का काम किया है? कभी आपको मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया है? कांग्रेस ने आपको कभी कोई बड़ा पद दिया?"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article