इलेक्शन

Telangana Election: गजवेल के बाद कामारेड्डी में भी दिलचस्प हुई जंग, केसीआर के सामने आसान नहीं विरोधियों की राह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2023, 04:51 PM IST

Telangana K chandrashekar rao Gajwel And Kamareddy Assembly Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: गजवेल केसीआर की परंपरागत सीट मानी जाती है। इस सीट पर वे 2014 काबिज हैं। अब केसीआर ने बीआरएस का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली कामारेड्डी सी से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस सीट से बीआरएस नेता गांपा गोवर्धन लगातार 5 बार से विधायक चुनकर आ रहे हैं।

Image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

Photo : BCCL

Telangana K chandrashekar rao Gajwel And Kamareddy Assembly Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की परंपरागत सीट गजवेल के बाद कामारेड्डी विधानसभा सीट भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, केसीआर ने इन दोनों सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गजवेल केसीआर की परंपरागत सीट मानी जाती है। इस सीट पर वे 2014 काबिज हैं।

वहीं अब केसीआर ने बीआरएस का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली कामारेड्डी सी से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस सीट से बीआरएस नेता गांपा गोवर्धन लगातार 5 बार से विधायक चुनकर आ रहे हैं। 1994 से यह सीट गांपा गोवर्धन के पास है। हालांकि, इस बार केसीआर इस सीट पर दांव आजमाएंगे।

ऐसा रहा केसीआर का सियासी सफर

के चंद्रशेखर की राजनीतिक की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में हुई थी। 1985 में वे तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुए और विधायक चुने गए। 1987-88 में वे आंध्रप्रदेश के राज्यमंत्री भी रहे थे और विधानसभा के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, 2001 के बाद उन्होंने तेलुगु देशम से इस्तीफा दे दिया और तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना की। 2004 में वे करीमनगर से लोकसभा सांसद चुने गए। हालांकि, 2006 में उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया। 2008 में एक बार फिर से वे सांसद चुने गए। हालांकि, उन्होंने फिर से इस्तीफा दे दिया और तेलंगाना राज्य की अलग मांग करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया। 2 जून 2014 को वह तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने।

2018 में 20 करोड़ थी संपत्ति

2018 विधानसभ चुनाव के समय केसीआर की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 20.60 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि, उनके नाम पर कोई कार नहीं है। केसीआर के पास 10.40 करोड़ रुपये की चल संपत्ति व उनकी पत्नी शोभा के पास 94.5 लाख रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं केसीआर के पास 12.20 करोड़ की अचल संपत्ति और 6.50 करोड़ रुपये की 54 एकड़ जमीन थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article