इलेक्शन

तेलंगाना चुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार बना 'सेक्सटॉर्शन' का शिकार, पंखे से लटककर की खुदकुशी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 11:08 AM IST

साइबर ठगों ने निर्दलीय उम्मीदवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

Image

तेलंगाना में निर्दलीय उम्मीदवार ने की खुदकुशी

Photo : iStock

Telangana Elections: तेलंगाना के निजामाबाद शहर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार ने कथित तौर पर साइबर ठगों द्वारा सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने निर्दलीय उम्मीदवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

10 लाख रुपये मांगे थे

पुलिस ने कहा कि साइबर जालसाजों ने 30 वर्षीय इस शख्स से 10 लाख रुपये देने की मांग की थी और पैसे न देने पर उसके नामांकन पत्र और एक महिला के साथ वीडियो कॉल के दौरान बनाया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, उम्मीदवार शनिवार रात निजामाबाद शहर में अपने घर में पंखे से लटका मिला।

चुनाव नहीं होगा स्थगित

पुलिस के मुताबिक, उम्मीदवार के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को स्थगित नहीं किया जाएगा। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article