इलेक्शन

Telangana Election: BRS सरकार ने 10 साल में भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं किया, बोले अमित शाह

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 25, 2023, 03:01 PM IST

अमित शाह ने कहा, आज युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पूरी तरह निराश हैं। तेलंगाना के लोगों का मानना है कि बीआरएस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।

Image

तेलंगाना में अमित शाह

Photo : ANI

Telangana Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार की कथित असफलताओं को लेकर के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी पर हमला बोला। शाह ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछले 10 साल में केवल भ्रष्टाचार किया और लोगों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि तेलंगाना के लोग 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार हैं।

कहा, बीजेपी ने निभाया हर वादा

अमित शाह ने कहा, आज युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पूरी तरह निराश हैं। तेलंगाना के लोगों का मानना है कि बीआरएस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि राजस्व अधिशेष वाला राज्य अब लाखों-करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है। शाह ने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राम मंदिर के निर्माण, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तीन तलाक को समाप्त करने समेत अपने किए सभी वादे पूरे किए हैं।

आपका वोट तेलंगाना और देश का भविष्य निर्धारत करेगा

उन्होंने कहा, आपका वोट किसी एक विधायक या सरकार का भविष्य तय नहीं करेगा, बल्कि तेलंगाना और देश का भविष्य निर्धारत करेगा। मैं आपसे हर एक दल के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बाद ही वोट देने की अपील करता हूं। मुझे भरोसा है कि सभी दलों का विश्लेषण करने के बाद आप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के लिए ही मतदान करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भरोसा जताया कि तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाएगी और इसके दोषी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article