EC का तेलंगाना सरकार को झटका, Rythu Bandhu योजना के तहत किसानों को वित्तीय मदद पर अनुमति ली वापस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 27, 2023, 11:02 AM IST

चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना के तहत संवितरण पर राज्य के वित्त मंत्री टी हरीश राव के बयान पर गौर करते हुए अनुमति वापस ली है।

Telangana Election 2023: चुनाव आयोग (EC) ने रायथु बंधु योजना (Rythu Bandhu scheme) के तहत वित्तीय सहायता बांटने के लिए तेलंगाना सरकार को दी गई अनुमति वापस ले ली है। चुनाव आयोग का कहना है कि तेलंगाना राज्य में सभी रूपों में आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक इस योजना के कोई वित्तीय मदद का वितरण नहीं होगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार को रायथु बंधु योजना के तहत रबी फसल उगाने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता के वितरण के संबंध में दी गई अनुमति वापस ले ली। राज्य के एक मंत्री द्वारा इस पहल पर सार्वजनिक बयान देने के बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का हवाला देते हुए नया निर्देश जारी किया है।

KCR

तेलंगाना चुनाव 2023

5000 रुपये अनुदान वाली योजना

2018 में शुरू की गई रायथु बंधु योजना के तहत किसानों की जरूरतों को पूरा करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रति एकड़ 5,000 रुपये का नकद अनुदान दिया जाता है। चुनाव आयोग ने कुछ शर्तों के तहत अक्टूबर-जनवरी अवधि के दौरान किसानों को उनकी रबी फसल उगाने के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए तेलंगाना सरकार को अनुमति दी थी। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से आचार संहिता के अस्तित्व में आने के बाद इसके वितरण का प्रचार नहीं करने को कहा था।

End of Feed