इलेक्शन

Telangana Election: केसीआर की बेटी के कविता को भी हरा चुके हैं सांसद धर्मपुरी अरविंद, इस बार कोर्टला से लड़ेंगे विधायकी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 31, 2023, 04:09 PM IST

Telangana Dharmapuri Arvind Koratla Assembly Election 2023: धर्मपुरी अरविंद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी, पूर्व टीआरएस सांसद के. कविता को भी हरा चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने निजामाबाद से 71,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Image

कोर्टला से चुनावी मैदान में हैं धर्मपुरी अरविंद

Telangana Dharmapuri Arvind Koratla Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सांसदों को टिकट दिए हैं। तेलंगाना में तीन सांसदों को विधायकी के लिए मैदान में उतारा गया है। इनमें से एक हैं निजामाबाद से सांसद धर्मपुरी अरविंद। कोर्टला सीट से धर्मपुरी अरविंद के खड़े होने से यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है और यह हॉट सीट बन गई है।

केसीआर की बेटी को हरा चुके हैं अरविंद

खास बात यह है कि धर्मपुरी अरविंद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी, पूर्व टीआरएस सांसद के. कविता को भी हरा चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने निजामाबाद से 71,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि, के कविता ने 2014 के चुनावों में 1.67 लाख वोटों से सीट जीती थी।

कैसा रहा सियासी सफर

धर्मपुरी अरविंद के पिता डी. श्रीनिवास संसद सदस्य ( राज्यसभा ) और आंध्र प्रदेश राज्य के मंत्री रहे हैं। उनके पिता आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। धर्मपुरी अरविंद ने अपने करियर की शुरुआत एक क्रिकेटर के रूप में की थी और रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व भी किया है। 2019 के चुनाव में विश्व रिकॉर्ड 184 उम्मीदवारों को हराते हुए उन्होंने निजामाबाद सीट से संसद का रास्ता तय किया था। अरविंद का परिवार मुन्नुरु कापू समुदाय से है, जिसे भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

धर्मपुरी अरविंद की संपत्ति

धर्मपुरी अरविंद एक करोड़पति उम्मीदवार हैं। धर्मपुरी अरविंद के पास 87.69 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 37.23 करोड़ चल संपत्ति है और 50.46 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं उनके ऊपर 33.76 करोड़ का कर्ज भी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article