इलेक्शन

Telangana Congress Guarantee: तेलंगाना में भी कांग्रेस का गारंटी वाला दांव, खड़गे ने घोषित किया 6 गारंटियों वाले लोक-लुभावन वादे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 10:27 PM IST

Telangana Congress Guarantee: कांग्रेस अध्यक्ष ने इस रैली के जरिए बीजेपी और बीआरएस दोनों पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, फूड सिक्योरिटी, हेल्थ मिशन जैसी नई योजनाएं UPA सरकार लेकर आई। हिंदुस्तान को आजादी BJP या BRS ने नहीं दिलाई। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई।

Image

तेलंगाना में कांग्रेस ने छह गारंटियों का वादा किया

Photo : Twitter

Telangana Congress Guarantee: तेलंगाना में भी कांग्रेस ने गारंटियों वाला दांव चल दिया है। कर्नाटक में सफलता मिलने के बाद कांग्रेस इस फॉर्मूले को लगातार दोहरा रही है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना के लिए 6 गारंटियों की घोषणा की।

क्या बोले खड़गे

कांग्रेस ने अपनी गारंटियों के जरिए तेलंगाना के महिलाओं, किसानों और छात्रों को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को आश्वासन दिया कि अगर पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आती है तो वह राज्य में अपनी छह गारंटी लागू करेगी। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए खड़गे ने ये बातें कहीं।

कांग्रेस की छह गारंटियां

  1. महालक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिलाओं को फ्री बस यात्रा
  2. रायथु भरोसा: किसानों को हर साल 15,000 रुपए, खेतिहर मजदूरों को 12,000 रुपए, धान पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
  3. गृह ज्योति योजना: 200 यूनिट बिजली फ्री
  4. इंदिरा अम्मा इंदलू: घर बनाने के लिए 5 लाख रु की सहायता, तेलंगाना आंदोलन के सेनानियों को 250 वर्ग गज जमीन
  5. चेयुथा: वरिष्ठ नागरिकों को 4,000 रुपए पेंशन, राजीव आरोग्यश्री में 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
  6. युवा विकासम: छात्रों को पढ़ाई के लिए 5 लाख की मदद, हर मंडल में बनेंगे तेलंगाना इंटरनेशनल स्कूल

बीजेपी और बीआरएस पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस रैली के जरिए बीजेपी और बीआरएस दोनों पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, फूड सिक्योरिटी, हेल्थ मिशन जैसी नई योजनाएं UPA सरकार लेकर आई। हिंदुस्तान को आजादी BJP या BRS ने नहीं दिलाई। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article