Telangana: न रेड्डी, न KCR...BJP के कटिपल्ली की आंधी के आगे उड़े बड़े दावेदार, बने असल बाहुबली

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 09:39 AM IST

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना के इस बार के विधानसभा चुनाव में कामारेड्डी विधानसभा सीट समूचे इलेक्शन में "मदर ऑफ ऑल बैटल" रही।

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना के चुनावी नतीजों में रविवार (तीन दिसंबर, 2023) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वेंकट रमण रेड्डी ने बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने एक नहीं बल्कि सूबे के दो सबसे प्रमुख और प्रबल दावेदारों को सियासी मैदान में धूल चटाई है। भाजपा कैंडिडेट ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर (भारत राष्ट्र समिति - बीआरएस की तरफ से) को कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में मात दी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केसीआर को 6,741 वोटों के अंतर से हराया है।

katipally venkataramana reddy

कटिपल्ली वेंकटरमण रेड्डी। (फाइल)

पत्रकारों से वेंकट रमण रेड्डी ने कहा कि कामारेड्डी को इसलिए पहचान मिली क्योंकि बड़े नेताओं ने इस क्षेत्र में चुनाव लड़ा था। वह आगे बोले, “मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन दोनों (केसीआर और रेवंत रेड्डी) के खिलाफ जीत मिली। लोग पैसे और शराब के बिना भी आपको वोट देंगे। मैं हमेशा मानता हूं कि लोग भ्रष्ट नहीं हैं, नेता हैं।” उनके मुताबिक, वह केसीआर और रेवंत रेड्डी दोनों को ही प्रतिद्वंद्वी मानते थे।

End of Feed