Telangana Election 2023: तेलंगाना में OBC नेता को CM पद का उम्मीदवार बना सकती है BJP

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 19, 2023, 09:42 AM IST

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) नेता को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है।

Telangana Assembly Election 2023: बीजेपी तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) नेता को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है, हालांकि पार्टी की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी पहली लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक सीनियर नेता के हवाले से एचटी लिखा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर बढ़त हासिल करने के लिए किसी ओबीसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के नेताओं को ऐसा संकेत मिला है लेकिन यह तुरंत पता नहीं चला है कि केंद्रीय बीजेपी किसी नाम की घोषणा करेगी या सिर्फ यह कहेगी कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो किसी ओबीसी नेता को सीएम बनाया जाएगा। तेलंगाना बीजेपी में ओबीसी नेताओं में लक्ष्मण, जो बीजेपी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रमुख भी हैं, पूर्व राज्य बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय और हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंदर प्रमुख हैं।

BJP OBC CM Candidate, Telangana Assembly Election 2023

तेलंगाना चुनाव में ओबीसी नेता को सीएम उम्मीदवार बना सकती है बीजेपी

बीजेपी नेता के मुताबिक पार्टी का मानना है कि किसी ओबीसी नेता को पार्टी के सीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित करने से पार्टी को भारी लाभ मिलेगा क्योंकि इन वर्गों से कोई भी संयुक्त आंध्र प्रदेश या तेलंगाना का मुख्यमंत्री नहीं बना है। नेताओं ने कहा कि पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 35% उम्मीदवार ओबीसी से होंगे।

End of Feed