इलेक्शन

Telangana Election: कभी ABVP का झंडा ले चलते थे अनुमूला रेवंत रेड्डी! अब कांग्रेस में ठोंक रहे ताल, ऐसा रहा सियासी सफर का हाल

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 03:20 PM IST

Telangana Anumula Revanth Reddy Kodangal Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: अनुमूला रेवंत रेड्डी ग्रैजुएट हैं। उन्होंने ओसमानिया विश्वविद्यालय के एवी कॉलेज से साल 1992 में बीए किया था।

Image

कांग्रेस की पूर्व अंतरिम चीफ से बात करते हुए अनुमूला रेवंत रेड्डी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Telangana Anumula Revanth Reddy Kodangal Election 2023 Profile: कांग्रेस पार्टी के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी 17वीं लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य (सांसद) हैं। वह मूल रूप से तेलंगाना के ही हैं। उनका जन्म आठ नवंबर 1969 को महबूबनगर जिले के कोंडारेड्डीपल्ली में हुआ था।

छात्र जीवन में रेड्डी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य थे। साल 2006 में उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मिडजिल मंडल से ZPTC सदस्य के रूप में चुने गए। आगे 2007 में उन्हें एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में चुना गया था। बाद में वह तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से मिले और तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गए।

वह साल 2009 और वर्ष 2014 के बीच आंध्र प्रदेश विधानसभा और 2014 और 2018 के बीच तेलंगाना विधानसभा में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधान सभा (एमएलए) के दो बार सदस्य थे। हालांकि, अक्टूबर 2017 में उन्होंने टीडीपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। आगे जून 2021 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

myneta.info के मुताबिक, अनुमूला रेवंत रेड्डी ग्रैजुएट हैं। उन्होंने ओसमानिया विश्वविद्यालय के एवी कॉलेज से साल 1992 में बीए किया था। उनके पास 24 करोड़ 53 लाख 57 हजार 182 रुपए की संपत्ति है, जिसमें ह्युंदै एसेंट और हॉन्डा सिटी कार है। वह इसके अलावा एक पिस्तौल और राइफल भी रखते हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article